लाइव न्यूज़ :

कोविड दवा के अवैध वितरण में शामिल नेताओं की जांच के लिए पुलिस ने आप विधायक से संपर्क किया

By भाषा | Updated: May 12, 2021 01:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मई उच्च न्यायालय के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के विधायक दिलीप पांडे से संपर्क किया। अदालत ने राष्ट्रीय राजधानी में कुछ नेताओं द्वारा कथित तौर पर रेमडेसिविर खरीदने और वितरित किये जाने की घटनाओं की जांच करने के लिए कहा गया है, जिसके बाद पुलिस ने पांडे से संपर्क किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आप विधायक ने केंद्र पर महामारी के दौरान लोगों की मदद करने के लिए "परेशान करने" का आरोप लगाया और आरोप लगाया कि अपराध शाखा की एक टीम उनसे पूछताछ के लिए आई थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दीपक सिंह नामक एक व्यक्ति द्वारा दायर एक रिट याचिका के बाद दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली पुलिस को कोविड दवाओं आदि के अवैध वितरण में शामिल नेताओं की जांच करने का निर्देश दिया है।

अधिकारी ने कहा, "पांडे से मंगलवार को संपर्क किया गया, लेकिन उनका फोन बंद पाया गया। बाद में, जांच अधिकारी ने उनके निजी सहायक से बात की। इसके बाद एक वकील ने फोन किया और हमें सूचित किया कि वह बुधवार को पांडे का जवाब प्रस्तुत करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो