लाइव न्यूज़ :

पोखरण में आर्मी को सब्जी सप्लाई करने वाला निकला ISI का जासूस, दिल्ली पुलिस ने दबोचा

By विनीत कुमार | Updated: July 15, 2021 09:21 IST

दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक शख्स को पोखरण से गिरफ्तार किया है। ये शख्स आर्मी बेस कैंप में सब्जी पहुंचाने का काम करता था।

Open in App
ठळक मुद्देपोखरण में आर्मी बेस कैंप में सब्जी पहुंचाने वाले शख्स को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तारदिल्ली पुलिस ने मंगलवार को शख्स को गिरफ्तार किया, आईएसआई के लिए जासूसी करने का आरोपआर्मी बेस कैंप में मौजूद एक सेना अधिकारी करता था इस सब्जी सप्लायर की मदद, जांच जारी

राजस्थान को पोखरण में आर्मी बेस कैंप में सब्जी सप्लाई करने वाले एक शख्स को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। इस शख्स पर सेना से जुड़ी अहम सूचनाएं पाकिस्तान की खुफिया एंजेंसी आईएसआई को लीक करने का आरोप है।

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि आरोपी की पहचान हबीब खान के तौर पर हुई है। वह राजस्थान के बीकानेर का रहने वाला है। वह कॉन्ट्रैक्टर के तौर पर कई सालों से काम कर रहा था और बाद में उसे भारतीय सेना के पोखरण स्थित बेस कैंप में सब्जियां सप्लाई करने का टेंडर मिला था।

ये शख्स पोखरण में सरकार द्वारा संचालित इंदिरा रसोई कैंटीन के लिए भी सब्जियां पहुंचाने का काम करता था।

सेना का एक अधिकारी करता था मदद!

शुरुआती जांच में ये बात भी सामने आई है कि हबीब खान की मदद बेस कैंप में ही मौजूद सेना का एक अधिकारी करता था। सेना का ये अधिकारी अहम दस्तावेज हबीब खान को देता था। इसके बाद हबीब खान इसे पैसों के लिए आईएसआई के एजेंट को भेज देता था।

इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच टीम ने मंगलवार को पोखरण में हबीब खान को गिरफ्तार किया। इसके बाद आगे की जांच के लिए उसे दिल्ली लाया गया है।

हबीब खान को दस्तावेज पहुंचाने वाला सेना का अधिकारी भी कथित तौर पर पैसे लेता था। पुलिस ने अधिक जानकारी का खुलासा नहीं किया है और कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों की पुष्टि की जा रही है। 

टॅग्स :भारतीय सेनापाकिस्तानराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी