लाइव न्यूज़ :

"PoK 2025 तक भारत के कब्जे में होगा, PM मोदी अभी मंगल की महादशा से गुजर रहे हैं", ज्योतिषी रुद्र प्रताप ने की भविष्यवाणी

By आकाश चौरसिया | Updated: April 7, 2024 10:17 IST

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को लेकर ज्योतिषी रुद्र प्रताप ने भविष्यवाणी करते हुए दावा कर दिया है कि साल 2025 तक यह क्षेत्र भारत के कब्जे में होगा। इससे पहले ज्योतिषी ने रूस और यूक्रेन को लेकर भी ऐसा ही दावा किया था, जो सच साबित हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देप्रसिद्ध वैदिक ज्योतिषी रुद्र करण प्रताप ने पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर दावा कियाउन्होंने ये भी कहा कि यह साल 2025 तक यह भारत का अभिन्न हो जाएगायूक्रेन और रूस के बीच युद्ध को लेकर भी अपनी भविष्यवाणी कर चुके हैं

नई दिल्ली: प्रसिद्ध वैदिक ज्योतिषी रुद्र करण प्रताप ने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को लेकर भविष्यवाणी करते हुए दावा किया है कि साल 2025 तक यह भारत का अभिन्न हो जाएगा। रुद्र प्रताप वहीं ज्योतिषी हैं, जिन्होंने यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध को लेकर अपनी भविष्यवाणी की थी और वो पूरी तरह से सच साबित हुई। गौरतलब है कि अप्रैल या सितंबर 2025 तक पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर का विलय हो जाएगा। इस बात की जानकारी खुद ज्योतिषी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर शेयर की है।

इसके अतिरिक्त, ज्योतिषी ने दावा किया है कि पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2024 में एक और कार्यकाल सुरक्षित करेंगे। हालांकि, यह इतना व्यापक रूप से स्वीकार किया गया है कि इसके लिए किसी विशेष श्रेय या स्वीकृति की आवश्यकता नहीं है। इन सभी बातों का जिक्र उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए किया। उनके 'एक्स' अकाउंट पर करीब 60 हजार फॉलोअर्स हैं। 

दिलचस्प बात यह है कि रुद्र के कई ट्वीट में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के नेताओं की तारीफ की गई है, जबकि विपक्षी नेताओं का मजाक उड़ाया गया है। बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद एक्स पर वैदिक ज्योतिषी रुद्र प्रताप को फॉलो करते हैं।

ज्योतिषी ने ये भी दावा किया है कि प्रधानमंत्री मोदी पर इन दिनों मंगल की महादशा भारी है। उन्होंने ये भी कहा कि 2025 के अंतराल में जमीन से जुड़े मुद्दा सरकार के फोकस में रहेगा और इस पर कहीं न कहीं बात होगी। पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर कहा भी है कि यह अप्रैल, 2025 के बीच सितंबर, 2025 तक भारत के कब्जे में होगा।  

रुद्र प्रताप की विधानसभा चुनाव में भविष्यवाणी गलत साबित हुईकथित तौर पर रुद्र ने भविष्यवाणी की थी कि 2023 के तेलंगाना चुनावों में, के चंद्रशेखर राव की मौजूदा सरकार फिर से चुनी जाएगी और अपना कार्यकाल जारी रखेगी। उन्होंने यह भविष्यवाणी 27 मई, 2023 को ट्वीट की थी, लेकिन तब से यह ट्वीट हटा दिया गया है। इसके अतिरिक्त, एक और महत्वपूर्ण भविष्यवाणी गलत निकली - पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार के पतन की भविष्यवाणी।

टॅग्स :पाकिस्तानभारतजम्मू कश्मीरनरेंद्र मोदीBJPलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष