लाइव न्यूज़ :

PNB घोटालाः विपुल अंबानी सहित चार आरोपियों को 5 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 21, 2018 18:49 IST

सीबीआई ने मंगलवार को विपुल अंबानी को गिरफ्तार किया था। विपुल दिवंगत धीरूभाई अंबानी के छोटे भाई नाटूभाई अंबानी के बेटे हैं।

Open in App

मुंबई, 21 फरवरीः पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से 11,3oo करोड़ रुपए के हुए घोटाले में गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों को बुधवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है। इन आरोपियों में नीरव मोदी की कंपनी का कामकाज संभालने वाले सीएफओ विपुल अंबानी भी शामिल हैं।दरअसल, सीबीआई ने मंगलवार को विपुल अंबानी को गिरफ्तार किया था। विपुल दिवंगत धीरूभाई अंबानी के छोटे भाई नाटूभाई अंबानी के बेटे हैं। वह 2014 से ही नीरव की कंपनी फायरस्टार में सीएफओ के पद पर हैं। उनके साथ नीरव-मेहुल की कंपनी के चार अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले सीबीआई ने इस घोटाले में कथित रूप से शामिल पंजाब नेशनल बैंक के कई अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। 

नीरव मोदी की कंपनियों के खिलाफ दर्ज मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें फायरस्टार इंटरनेशनल के वित्त निदेशक विपुल अंबानी, कार्यकारी सहायक और तीन कंपनियों की अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता कविता मण्किकार, फायरस्टार समूह के सीनियर कार्यपालक अधिकारी अर्जुन पाटिल और पंजाब नेशनल बैंक के जनरल मैनेजर स्तर के अधिकारी राजेश जिंदर भी शामिल हैं।

जिंदर साल 2009 से 2011 तक इस ब्रांच के प्रमुख रहे थे। सीबीआई इससे पहले पीएनबी घोटाले में बैंक के छह कर्मचारियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सीबीआई ने सभी अभियुक्तों से पूछताछ की है। पंजाब नेशनल बैंक ने सीबीआई में 11300 करोड़ रुपये चूना लगाने की शिकायत दर्ज कराई है। मामले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी देश छोड़कर जा चुके हैं।

पीएनबी ने बैंक के 18 कर्मचारियों को जालसाजी में शामिल होने के आरोप में निलंबित कर दिया था। ये मामला जनवरी 2018 में सामने आया। पीएनबी जनवरी के आखिरी हफ्ते में सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई कि नीरव मोदी और उनसे जुड़ी कंपनियों ने बैंक को 280 करोड़ रुपये का चूना लगाया। सीबीआई ने 31 जनवरी को मामले में एफआईआर दर्ज की।

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)सीबीई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब