लाइव न्यूज़ :

पीएनबी मामला: अदालत ने नीरव मोदी के बहनोई के खिलाफ गैर-जमानती वारंट निरस्त किये

By भाषा | Updated: September 7, 2021 19:23 IST

Open in App

मुंबई, सात सितंबर मुंबई की एक धन शोधन रोकथाम (पीएमएलए) अदालत ने भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी के बहनोई मयंक मेहता के खिलाफ सभी लंबित गैर-जमानती वारंटों को निरस्त कर दिया, जो दो अरब डॉलर के पीएनबी धोखाधड़ी मामले में सरकारी गवाह बन गया था।

नीरव मोदी की बहन पूर्वी मोदी और उसके पति मयंक मेहता इस साल शुरुआत में मामले में सरकारी गवाह बन गये थे। पूर्वी मोदी बेल्जियम की नागरिक है, वहीं मयंक ब्रिटिश नागरिक हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क में दो फ्लैट, लंदन तथा मुंबई में एक-एक फ्लैट को जब्त करने में तथा दो स्विस बैंक खातों एवं मुंबई में एक बैंक खातों से पैसे भी जब्त करने में मदद की थी, जिनकी कुल कीमत 579 करोड़ रुपये है।

मेहता मंगलवार को विशेष न्यायाधीश वी सी बरडे के समक्ष पेश हुए और अपने खिलाफ जारी वारंटों को निरस्त करने की मांग की, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया।

अदालत ने कहा, ‘‘आवेदक मयंक मेहता के खिलाफ सभी लंबित गैर-जमानती वारंट आज अदालत में उनके पेश होने के मद्देनजर निरस्त किये जाते हैं।’’

मेहता को मामले में पहले आरोपी बनाया गया था, जिसमें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कई आरोप पत्र दायर किये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक