लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक ! आसमान में उड़ रहे चॉपर के पास छोड़े गए काले गुब्बारे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2022 18:13 IST

खबर के अनुसार, जिस एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी थी, वहां कांग्रेस के कुछ नेता विरोध कर रहे थे। प्रधानमंत्री को निशाना बनाते हुए नारे लगाते हुए उन्हें काले गुब्बारे और तख्तियां पकड़े देखा गया। 

Open in App
ठळक मुद्देमामले में 4 कांग्रेसी कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार, पुलिस कोर्ट में करेगी पेशआंध्र प्रदेश पुलिस ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में नहीं हुई कोई चूक

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलिकॉप्टर के पास प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा में सेंध लगाते हुए काले गुब्बारे छोड़े। विजुअल्स में दिखाया गया है कि जब पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर विजयवाड़ा में उड़ान भर रहा था तो गुब्बारे छोड़े जा रहे थे। खबर के अनुसार, जिस एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी थी, वहां कांग्रेस के कुछ नेता विरोध कर रहे थे। प्रधानमंत्री को निशाना बनाते हुए नारे लगाते हुए उन्हें काले गुब्बारे और तख्तियां पकड़े देखा गया। 

आंध्र प्रदेश पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। इस मामले में कृष्णा जिला के डीएसपी विजय पाल ने बताया कि पीएम मोदी के हेलिकॉप्टर के गन्नावरम हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद काले गुब्बारे छोड़ने के आरोप में कांग्रेस के 4 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया, जहां हवाई अड्डे के चारों ओर कड़ी सुरक्षा घेरा स्थापित किया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

हालांकि पुलिस ने पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक से इनकार किया है। पुलिस द्वारा जारी एक स्पष्टीकरण में कहा गया है कि गन्नावरम हवाई अड्डे पर पीएम मोदी के आगमन के दौरान कोई सुरक्षा उल्लंघन नहीं हुआ। पीएम के जाने के 5 मिनट बाद (हवाई अड्डे से हेलिकॉप्टर के जरिए) गुब्बारे छोड़े गए।

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीआंध्र प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी