लाइव न्यूज़ :

PMLA case: तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी को झटका, धन शोधन केस में कोर्ट ने 28 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 14, 2023 17:18 IST

PMLA case: तमिलनाडु के मंत्री मा सुब्रमण्यन ने कहा कि सेंथिल बालाजी की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या है। लोकसभा चुनाव से पहले डीएमके को निशाना बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपटना में संयुक्त विपक्षी दल की बैठक हो रही है इसलिए भाजपा घबराहट में ऐसा कर रही है।बालाजी तमिलनाडु में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन नीत सरकार में केंद्रीय एजेंसी की कार्रवाई का सामना करने वाले पहले मंत्री हैं।काफी देर तक पूछताछ करने के बाद बालाजी (47) को गिरफ्तार किया गया।

PMLA case: तमिलनाडु के मंत्री वी. सेंथिल बालाजी को बड़ा झटका लगा है। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किए मंत्री को स्थानीय अदालत ने 28 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज छापेमारी की थी। 

तमिलनाडु के मंत्री मा सुब्रमण्यन ने कहा कि सेंथिल बालाजी की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या है। लोकसभा चुनाव से पहले डीएमके को निशाना बनाया गया है। गिरफ्तारी में किसी भी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। भाजपा एक नकली कहानी बनाने की कोशिश कर रही है कि DMK एक भ्रष्ट पार्टी है। वे ED जैसी संस्थाओं की मदद से ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं।

पटना में संयुक्त विपक्षी दल की बैठक हो रही है इसलिए भाजपा घबराहट में ऐसा कर रही है। बालाजी तमिलनाडु में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन नीत सरकार में केंद्रीय एजेंसी की इस तरह की कार्रवाई का सामना करने वाले पहले मंत्री हैं। सूत्रों ने बताया कि काफी देर तक पूछताछ करने के बाद बालाजी (47) को गिरफ्तार किया गया।

चेन्नई की एक स्थानीय अदालत ने तमिलनाडु के बिजली और आबकारी मंत्री वी सेंथिल बालाजी को बुधवार को 28 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्हें ईडी ने धनशोधन के एक मामले की जांच के तहत गिरफ्तार किया था। सत्र अदालत के प्रधान न्यायाधीश एस अली ने उस सरकारी अस्पताल का दौरा किया जहां बालाजी को आज सुबह आदेश जारी होने से पहले भर्ती कराया गया था।

बालाजी के ठिकानों पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापे मारे थे और उसके बाद एजेंसी ने धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत मंगलवार देर रात करीब 1:30 बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उच्चतम न्यायालय ने कुछ दिन पहले पुलिस और ईडी को नौकरियों के लिए नकदी लेने से जुड़े घोटाले की जांच की अनुमति दी थी।

इससे पहले असहज महसूस करने के बाद बालाजी को बुधवार सुबह शहर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में बालाजी का ‘कोरोनरी एंजियोग्राम’ किया गया। चिकित्सकों ने उन्हें ‘‘जल्द से जल्द’’ बाईपास सर्जरी कराने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री स्टालिन ने बुधवार को ओमंदुरार एस्टेट में तमिलनाडु गवर्नमेंट मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में बालाजी से मुलाकात की।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :Tamil Naduडीएमकेप्रवर्तन निदेशालयenforcement directorate
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं