लाइव न्यूज़ :

पीएमसी बैंक का संकटः  ठाकुर ने कहा- बैंक क्षेत्र के लिए आंख खोलने वाला, मीडिया में जिस तरह की खबरें आई हैं, वे झटका देने वाले हैं

By भाषा | Updated: September 30, 2019 16:15 IST

रिजर्व बैंक ने भी पीएमसी बैंक पर कई पाबंदियां लगाई है।। ठाकुर ने कहा, ‘नियामक की भूमिका महत्वपूर्ण है। लेकिन इसके साथ ही आडिटरों, बैंक के निदेशकों और अधिकारियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है।’’ वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि रिजर्व बैंक यह पता लगा रहा है कि इतने वर्षों से ये लोग क्या कर रहे थे। कौन लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुझे लगता है कि यह काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। बैंक क्षेत्र के लिए आंख खोलने वाला है। आडिटर, निदेशक और अन्य अधिकारियों की भूमिका पर सवालिया निशान खड़ा होता है।

पंजाब एंड महाराष्ट्र कोआपरेटिव बैंक (पीएमसी) बैंक के संकट को ‘आंख खोलने’ वाला करार देते हुए वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि रिजर्व बैंक इसके विभिन्न पहलुओं की जांच कर रहा है।

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) द्वारा सोमवार को यहां आयोजित कार्यक्रम के इतर ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय बैंक इस मामले में आडिटरों की ओर से रही खामियों का भी पता लगाएगा। कथित वित्तीय अनियमितताओं की वजह से पीएमसी बैंक संकट में आ गया है।

रिजर्व बैंक ने भी पीएमसी बैंक पर कई पाबंदियां लगाई है।। ठाकुर ने कहा, ‘नियामक की भूमिका महत्वपूर्ण है। लेकिन इसके साथ ही आडिटरों, बैंक के निदेशकों और अधिकारियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है।’’ वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि रिजर्व बैंक यह पता लगा रहा है कि इतने वर्षों से ये लोग क्या कर रहे थे। कौन लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं।

‘अभी मैं इस पर इससे अधिक कुछ नहीं कह सकता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मीडिया में जिस तरह की खबरें आई हैं, लेख आ रहे हैं वे झटका देने वाले हैं। मुझे लगता है कि यह काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। बैंक क्षेत्र के लिए आंख खोलने वाला है। ऐसे मामले पहले तो होने ही नहीं चाहिए। इससे कई लोगों मसलन नियामक, आडिटर, निदेशक और अन्य अधिकारियों की भूमिका पर सवालिया निशान खड़ा होता है।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय भी इस मामले को देख रहा है, ठाकुर ने कहा कि सरकार जहां भी जरूरत होगी, उन क्षेत्रों को देखेगी। अंतत: इस तरह की घटनाओं का असर आम आदमी पर ही पड़ता है। 

टॅग्स :पंजाब & महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (पीएमसी बैंक)निर्मला सीतारमणमुंबईमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील