लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 की स्थिति पर चार राज्यों, दो उपराज्यपालों से की बात

By भाषा | Updated: May 6, 2021 21:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश, ओड़िशा, झारखंड और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों से बात कर इन राज्यों में कोविड-19 की ताजा स्थिति पर चर्चा की।

सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी। उनके मुताबिक प्रधानमंत्री ने जम्मू एवं कश्मीर के साथ ही पुडुचेरी के उपराज्यपालों से भी बात की।

बैठक में क्या चर्चा हुई इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई।

प्रधानमंत्री की इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों व केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों से चर्चा से पहले एक उच्च स्तरीय बैठक की थी जिसमें उन्होंने विभिन्‍न राज्‍यों और जिलों में कोविड की स्थिति की समीक्षा की।

इस बैठक में प्रधानमंत्री को उन जिलों के बारे में भी बताया गया जहां महामारी का ज्‍यादा प्रकोप है।

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 4,12,262 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से 3980 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,10,77,410 और मृतकों की संख्या 2,30,168 हो गई।

महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली उन दस राज्यों में शामिल हैं जहां एक दिन में सामने आ रहे कोविड-19 के कुल मामलों में से 72.19 फीसदी मामले दर्ज किए जा रहे हैं। अन्य राज्यों में कर्नाटक, केरल, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और राजस्थान शामिल हैं।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 57,640 मामले सामने आए। वहीं कर्नाटक में 50,112, जबकि करेल में 41,953 नए मामले सामने आए।

इसके अलावा पिछले 24 घंटे में हुई मौतों में से 75.55 फीसदी महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, तमिलनाडु, राजस्थान और झारखंड में हुईं।

महाराष्ट्र में सर्वाधिक 920 लोगों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश में 353 लोगों की संक्रमण से मौत हुई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, ‘‘राष्ट्रीय मृत्यु दर कम हो रही है और वर्तमान में यह 1.09 फीसदी है।’’

भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 35,66,398 है और यह देश के कुल संक्रमण का 16.92 फीसदी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos