लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री, राजनाथ, गडकरी को किसान संगठनों के साथ वार्ता करनी चाहिए: पवार

By भाषा | Updated: February 7, 2021 21:07 IST

Open in App

मुंबई, सात फरवरी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि तीन नए कृषि कानूनों को लेकर जारी गतिरोध को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह एवं नितिन गडकरी जैसे वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों को किसान संगठनों से वार्ता करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कृषि सुधारों से संबंधित मतभेदों को विचार-विमर्श के जरिए सुलझाया जा सकता है।

पवार ने पुणे जिले के बारामति में संवाददाताओं से यह बात कही।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह एवं नितिन गडकरी जैसे वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों को किसान संगठनों से वार्ता करनी चाहिए। पीयूष गोयल भी मुंबई से हैं और मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि वह कृषि के बारे में कितना जानते हैं।’’

किसान प्रतिनिधियों के साथ हुई वार्ता में गोयल और अन्य केंद्रीय मंत्री शामिल रहे हैं।

पवार ने कहा कि कृषि राज्य से जुड़ा मुद्दा है और राज्य सरकारों के साथ विचार-विमर्श के बाद ही इन कानूनों को लागू करना चाहिए था।

पूर्व कृषि मंत्री के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान वर्ष 2003 से ही कृषि सुधार के लिए कानूनों पर चर्चा की जा रही थी।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे समय में भी राज्य सरकारों से चर्चा की गई थी क्योंकि यह राज्य से जुड़ा मसला है। कानूनी मसौदा तैयार करने और अध्ययन के लिए नौ राज्यों के कृषि मंत्रियों की एक समिति गठित की गई थी। मसौदा तैयार कर राज्यों से इस पर चर्चा के लिए कहा गया था जबकि वर्तमान सरकार ने अपना कानून तैयार किया और बिना चर्चा किए हंगामे के बीच इन्हें संसद में पारित भी कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारत अधिक खबरें

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'