लाइव न्यूज़ :

पीएम की परिषद ने बेरोजगारी और आय में अंतर पर जताई चिंता, शहरी रोजगार की गारंटी और आय योजना लाने का सुझाव दिया

By विशाल कुमार | Updated: May 19, 2022 07:29 IST

देश में आय वितरण में अचानक आए बदलाव का हवाला देते हुए, रिपोर्ट में सामाजिक क्षेत्र पर न्यूनतम आय और अधिक सरकारी खर्च बढ़ाने के लिए कदम उठाने की भी सिफारिश की गई ताकि कमजोर वर्गों को अचानक झटका लगने और उन्हें गरीबी में धकेले जाने से बचाया जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में असमानता की स्थिति शीर्षक वाली रिपोर्ट प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद ने जारी की।शीर्ष 1 प्रतिशत आबादी के पास अर्जित कुल आय का 6-7 प्रतिशत था।शीर्ष 1 फीसदी का आय की तुलना में सबसे नीचे की आबादी के वेतन में वृद्धि नहीं हुई है।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) द्वारा जारी एक रिपोर्ट ने सुझाव दिया है कि सरकार को शहरी बेरोजगारों के लिए एक गारंटीकृत रोजगार कार्यक्रम शुरू करना चाहिए और आय में अंतर को कम करने के लिए एक सार्वभौमिक बुनियादी आय (यूबीआई) योजना शुरू करनी चाहिए।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, देश में आय वितरण में अचानक आए बदलाव का हवाला देते हुए, रिपोर्ट में सामाजिक क्षेत्र पर न्यूनतम आय और अधिक सरकारी खर्च बढ़ाने के लिए कदम उठाने की भी सिफारिश की गई ताकि कमजोर वर्गों को अचानक झटका लगने और उन्हें गरीबी में धकेले जाने से बचाया जा सके।

भारत में असमानता की स्थिति शीर्षक वाली रिपोर्ट गुड़गांव स्थित प्रतिस्पर्धात्मकता संस्थान द्वारा तैयार की गई है और बुधवार को ईएसी के अध्यक्ष बिबेक देबरॉय द्वारा जारी की गई।

परिषद ने आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के तीन सालों के परिणामों का हवाला देते हुए कहा कि तीन वर्षों से 2019-20 में, बहुत मामूली बदलावों को छोड़कर, शीर्ष 1 प्रतिशत आबादी के पास अर्जित कुल आय का 6-7 प्रतिशत था, जबकि शीर्ष 10 प्रतिशत के पास एक तिहाई था।

बता दें कि, बीते तीन वर्षों से 2019-20 तक देश की कुल आय में शीर्ष 1 प्रतिशत आबादी का हिस्सा 6.14 प्रतिशत से बढ़कर 6.82 प्रतिशत हो गया।

हालांकि, इसने कहा कि हालांकि शीर्ष 10 प्रतिशत की आय हिस्सेदारी 2017-18 में 35.18 प्रतिशत से घटकर 2019-20 में 32.52 प्रतिशत हो गई, लेकिन इसके परिणामस्वरूप सबसे नीचे की आबादी के वेतन में वृद्धि नहीं हुई है।

इसमें कहा गया कि 2017-18 से 2019-20 के बीच शीर्ष 1 प्रतिशत की आय में लगभग 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि नीचे के 10 प्रतिशत ने (अपनी आय हिस्सेदारी में) लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की।

टॅग्स :बेरोजगारीआर्थिक असमानताइकॉनोमीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र