लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल गुजरात के मोरबी का दौरा करेंगे, कहा- मेरा मन मोरबी के पीड़ितों से जुड़ा हुआ है

By अनिल शर्मा | Updated: October 31, 2022 13:48 IST

पीएम मोदी ने सोमवार को गुजरात के मोरबी शहर में पुल ढहने की घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया और कहा कि बचाव अभियान चल रहा था और बचाव और राहत प्रयासों में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे इस हादसे में 132 लोगों की जान चली गयी है तथा दो अब भी लापता हैं।पीएम मोदी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार हर तरह से शोक संतप्त परिवारों के साथ है।

नर्मदाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 1 नवंबर को गुजरात के मोरबी का दौरा करेंगे। पीएम मोदी ने सोमवार को गुजरात के मोरबी शहर में पुल ढहने की घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया और कहा कि बचाव अभियान चल रहा है और बचाव और राहत प्रयासों में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। प्रधानमंत्री गुजरात के केवड़िया के एकता नगर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147वीं जयंती के अवसर पर एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, "मैं हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। दुख की इस घड़ी में सरकार हर तरह से शोक संतप्त परिवारों के साथ है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि गुजरात सरकार कल से राहत एवं बचाव अभियान चला रही है। केंद्र भी राज्य सरकार को हर संभव मदद दे रहा है।

गौरतलब है कि गुजरात के मोरबी शहर में माच्छू नदी पर बने केबल पुल के टूटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर सोमवार को 132 हो गई। हादसा रविवार को हुआ था।  एकता नगर में सभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि मैं यहां एकता नगर में हूं लेकिन मेरा मन मोरबी के पीड़ितों से जुड़ा हुआ है। अस्पताल में लगातार इलाज चल रहा है। हादसे की खबर मिलने के बाद ही CM भूपेंद्र पटेल मोरबी पहुंच गए थे। जांच के लिए एक कमिटी बनाई गई है।

गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने बताया कि बचावकर्मी दो लोगों की तलाश कर रहे हैं जो लापता बताए जा रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘माच्छू नदी में बचाव अभियान अंतिम चरण में हैं। यह जल्द ही खत्म हो जाएगा। ताजा जानकारी के अनुसार इस हादसे में 132 लोगों की जान चली गयी है तथा दो अब भी लापता हैं।’’

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos