लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी को पुणे में आज लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित, शरद पवार भी होंगे मौजूद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2023 09:55 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। शरद पवार को समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

Open in App

पुणे: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज महाराष्ट्र के पुणे शहर का दौरा करेंगे, जहां वह विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान उन्हें लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा। पुणे पहुंचने के बाद मोदी दगडूशेठ मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री को सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

लोकमान्य तिलक की विरासत का सम्मान करने के लिए 1983 में तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट ने इस पुरस्कार की शुरुआत की थी। बयान के मुताबिक, यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने राष्ट्र की प्रगति और विकास के लिए काम किया है और जिनके योगदान को उल्लेखनीय एवं असाधारण कार्य के तौर पर देखा जा सकता है। यह पुरस्कार हर साल एक अगस्त को लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि पर दिया जाता है।

शरद पवार समारोह में मुख्य अतिथि

आयोजकों ने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार को समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले 41वें व्यक्ति होंगे। इससे पहले यह पुरस्कार पूर्व राष्ट्रपतियों डॉ. शंकर दयाल शर्मा और प्रणब मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्रियों अटल बिहारी वाजपेयी, इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह, मशहूर व्यवसायी एन आर नारायणमूर्ति तथा ‘मेट्रो मैन’ ई श्रीधरन को प्रदान किया जा चुका है।

बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधाशिला रखेंगे एवं उनका उद्घाटन करेंगे। बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री पुणे मेट्रो के पहले चरण के दो गलियारों के उन खंडों पर मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जहां काम पूर्ण हो चुके हैं। बयान के अनुसार, ये खंड फुगेवाड़ी स्टेशन से सिविल कोर्ट स्टेशन और गरवारे कॉलेज स्टेशन से रूबी हॉल क्लीनिक स्टेशन तक हैं। प्रधानमंत्री ने 2016 में इस परियोजना की आधारशिला भी रखी थी।

नये खंड पुणे शहर के महत्वपूर्ण स्थानों जैसे शिवाजी नगर, सिविल कोर्ट, पुणे नगर निगम कार्यालय, पुणे आरटीओ और पुणे रेलवे स्टेशन को जोड़ेंगे। बयान के मुताबिक, इन खंडों का उद्घाटन देशभर में नागरिकों को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल शहरी परिवहन प्रणाली प्रदान करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान मोदी पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम (पीसीएमसी) के तहत अपशिष्ट का इस्तेमाल करने वाले ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से विकसित यह संयंत्र बिजली का उत्पादन करने के लिए सालाना लगभग 2.5 लाख टन कचरे का उपयोग करेगा।

प्रधानमंत्री इस अवसर पर पीसीएमसी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत निर्मित 1,280 से अधिक मकान लाभार्थियों को सौंपेंगे। वह पुणे नगर निगम द्वारा पीएमएवाई के तहत निर्मित 2,650 से अधिक घर भी प्रदान करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री पीसीएमसी द्वारा पीएमएवाई के तहत निर्मित किए जाने वाले लगभग 1,190 घर और पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित 6,400 से अधिक घर की आधारशिला भी रखेंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीशरद पवारPune
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना