लाइव न्यूज़ :

यूरोपियन सांसद कल जाएंगे कश्मीर, पीएम मोदी ने उनसे मुलाकात में कहा, 'आतंक के समर्थकों के खिलाफ हो कार्रवाई'

By विनीत कुमार | Updated: October 28, 2019 15:13 IST

यूरोपियन यूनियन के 28 सांसदों का दल मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर होगा। इससे पहले इस दल ने पीएम मोदी और सुरक्षा सलाहकार आजीत डोभाल से दिल्ली में मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देयूरोपियन यूनियन के सांसदों से पीएम मोदी की नई दिल्ली में मुलाकातपीएम मोदी ने कहा- आतंकवाद का समर्थन करने वालों, उसे बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत दौरे पर आये यूरोपियन यूनियन के 28 सांसदों के दल के साथ सोमवार को मुलाकात के दौरान कहा कि आतंकवाद का समर्थन या इसे बढ़ावा देने में सहयोग करने वालों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।

पीएम मोदी ने कहा कि सभी को एकजुट होने और आतंकवाद को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की जरूरत है। यूरोपियन यूनियन को मंगलवार को जम्मू-कश्मीर दौरे पर जाना है।

राज्य से आर्टिकल 370 हटने के बाद ये किसी भी विदेशी प्रतिनिधनमंडल का पहला कश्मीर दौरा होगा। यूरोपियन यूनियन के सांसदों ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात की। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि यूरोपियन यूनियन का संसदीय दल जम्मू-कश्मीर के प्रशासनिक अधिकारियों और श्रीनगर के स्थानीय लोगों से मुलाकात करेगा। यह दल जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल से भी मुलाकात कर सकता है।

आतंकवाद पर पीएम मोदी का पाकिस्तान पर निशाना

जम्मू-कश्मीर के दौरे को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने यूरोपियन यूनियन के सासंदों से मुलाकात के दौरान कहा, 'उम्मीद है कि जम्मू-कश्मीर सहित देश के अन्य हिस्सों में उनका दौरा सफल रहे। कश्मीर का दौरा इस दल को सांस्कृतिक और धार्मिक और क्षेत्रीय विविधता को समझने में मदद करेगा। साथ ही वे विकास और क्षेत्र को लेकर सरकार की प्राथमिकता के नजरिये को भी समझ सकेंगे।'

इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने बिना नाम लिए पाकिस्तान पर भी निशाना साधा। पीएम ने कहा, 'जो आतंकवाद को समर्थन देते हैं या इसे बढ़ावा देने का काम करते हैं, या आतंकवाद को एक देश की नीति के तौर पर इस्तेमाल करते हैं, ऐसे संगठन के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है। आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जानी चाहिए।'

साथ ही पीएम ने कहा, मेरी सरकार के लिए बाइलेटरल ट्रेड एंड इंवेस्टमेंट एग्रीमेंट (BTIA) प्राथमिकता है। वहीं, न्यूज एजेंसी यूरोपियन सांसदों के दल में से एक बीएन डन ने बताया, 'हां हम वहां (जम्मू-कश्मीर) कल जा रहे हैं। पीएम मोदी ने हमें आर्टिकल 370 हटाये जाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी लेकिन हम इसे जमीन पर देखना चाहते हैं कि यह कैसा है। हम कुछ स्थानीय लोगों से भी बात करेंगे। हम बस समान्य स्थिति और सभी के लिए शांति चाहते हैं।'

टॅग्स :जम्मू कश्मीरनरेंद्र मोदीधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया