लाइव न्यूज़ :

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2026 17:01 IST

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी कहा कि केरल के कई लोग संघर्षग्रस्त क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस बात पर जोर दिया कि उनकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। भाजपा-राजग सरकार के लिए भारतीयों के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।कांग्रेस इस संवेदनशील मुद्दे पर किस तरह के बयान दे रही है - वे खतरनाक हैं।

पलक्कड़ः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही है कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर ‘‘राजनीतिक फायदे’’ के लिए भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘‘खतरनाक’’ टिप्पणियां करने का आरोप लगाया। मोदी ने यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केरल के कई लोग संघर्षग्रस्त क्षेत्रों में काम कर रहे हैं और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस समय सभी का ध्यान पश्चिम एशिया में जारी युद्ध पर केंद्रित है। हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है कि भारत पर इसका कम से कम प्रभाव पड़े।’’ जारी राजनयिक प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए मोदी ने कहा, ‘‘युद्ध की शुरुआत से ही मैं इन सभी देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ लगातार संपर्क में हूं। सभी राष्ट्र संघर्षग्रस्त क्षेत्रों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि विदेशों में भारतीय दूतावास अपने नागरिकों की सहायता के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। मोदी ने कहा, ‘‘वहां हमारे भाइयों और बहनों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित करने के लिए भारतीय दूतावास भी दिन-रात काम कर रहे हैं। भाजपा-राजग सरकार के लिए भारतीयों के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।’’

कांग्रेस पर निशाना बनाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आपको यह भी याद रखना चाहिए कि कांग्रेस इस संवेदनशील मुद्दे पर किस तरह के बयान दे रही है - वे खतरनाक हैं। कांग्रेस खाड़ी देशों में रहने वाले लगभग एक करोड़ भारतीयों की जान खतरे में डालना चाहती है, ताकि वह इससे राजनीतिक फायदा उठा सके।’’ 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के सभी नागरिकों से पश्चिम एशिया में जारी ‘‘भीषण युद्ध’’ के कारण पैदा हुई ‘‘चुनौतीपूर्ण’’ स्थिति से पार पाने के लिए एकजुट होने का आग्रह किया। मोदी ने वर्तमान संकट का राजनीतिकरण करने वालों को आगाह करते हुए कहा कि मौजूदा हालात में स्वार्थ भरी राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकेरल विधानसभा चुनावकांग्रेसपिनाराई विजयनकेरलBJPईरान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?