लाइव न्यूज़ :

सर्जिकल स्ट्राइक से सुधरने वाला नहीं है पाकिस्तान, अभी और भी वक्त लगेगा: PM नरेंद्र मोदी 

By भाषा | Updated: January 2, 2019 04:51 IST

आरएसएस सहित हिंदुवादी संगठनों द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश की मांग पर मोदी ने कहा कि अभी इस पर कानूनी प्रक्रिया चल रही है। उसके बाद सरकार की जो भी जिम्मेदारी बनेगी, पूरी करेंगे।

Open in App

सर्जिकल स्ट्राइक के बावजूद पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को दिए जा रहे समर्थन पर रोक नहीं लगा पाने के लिए आलोचना के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि यह सोचना बहुत ‘‘बड़ी गलती’’ होगी कि पाकिस्तान महज ‘‘एक लड़ाई’’ से सुधर जाएगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी को उद्धृत करते हुए ट्वीट किया, ‘‘पाकिस्तान एक लड़ाई से नहीं सुधरने वाला। पाकिस्तान को सुधरने में अभी और समय लगेगा। भारत के सभी प्रधानमंत्रियों ने, चाहे वो किसी भी दल के रहे हों, किसी ने भी बातचीत का विरोध नहीं किया।’’ 

पीएमओ के ट्वीट के मुताबिक मोदी ने कहा, ‘‘ बम और बंदूक के शोर में बातचीत नही सुनी जा सकती । आतंकवाद का समर्थन करने वाला पाकिस्तान आज अलग-थलग पड़ गया है।’’ 

विभिन्न टीवी चैनलों पर प्रसारित मोदी के साक्षात्कार को उद्धृत करते हुए पीएमओ के ट्वीट में कई मुद्दों को समेटा गया है। इसमें अयोध्या में राम मंदिर, आरबीआई गवर्नर के तौर पर उर्जित पटेल का इस्तीफा, नोटबंदी, भीड़ हत्या और तीन हिंदीभाषी राज्यों-राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की हार जैसे मुद्दे हैं।

आरएसएस सहित हिंदुवादी संगठनों द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश की मांग पर मोदी ने कहा कि अभी इस पर कानूनी प्रक्रिया चल रही है। उसके बाद सरकार की जो भी जिम्मेदारी बनेगी, पूरी करेंगे।

उन्होंने विपक्ष के आरोपों को खारिज कर दिया कि सरकार किसान विरोधी है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘बैंकों से कर्ज लेने वाले किसानों की संख्या कम है । ज्यादातर किसान साहूकार से कर्ज लेता है। जब सरकारें ऐसी घोषणा करती है तो उसमें असल किसान नहीं आ पाता है। जो किसान मर रहे हैं, वे ऐसी योजनाओं के दायरे से बाहर हैं।’’ 

टॅग्स :पाकिस्ताननरेंद्र मोदीसर्जिकल स्ट्राइकराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार