लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की

By भाषा | Updated: August 17, 2021 23:06 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केदारनाथ में जनभावनाओं के अनुरूप ईशानेश्वर मंदिर के पुनर्निर्माण, आस्था चौक पर 'ऊँ' (ओंकार) की प्रतिमा स्थापित करने तथा शंकराचार्य समाधि एवं शिव उद्यान के डिजाइन में संशोधन करने के निर्देश दिये। प्रधानमंत्री मोदी ने ये निर्देश शाम को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से केदारनाथ में जारी पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान दिए। यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा वासुकीताल क्षेत्र के साथ ही आस-पास के क्षेत्रों को भी नये रूप में विकसित करने के निर्देश दिये। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारपुरी में फेज-दो के तहत 113.92 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास करने के लिए प्रधानमंत्री से समय देने का आग्रह किया, जिस पर उन्होंने शीघ्र समय निर्धारण के संबंध में आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2013 में केदारनाथ में आई आपदा के बाद प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में केदारपुरी एक नई, सुरक्षित एवं सुविधायुक्त धार्मिक एवं आध्यात्मिक नगरी के रूप में निर्मित हो रही है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को यह भी अवगत कराया कि बदरीनाथ धाम को 'स्मार्ट स्प्रिचुअल हिल टाउन' के रूप में विकसित करने के लिये प्रथम चरण के 245 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों को शुरू करने के वास्ते 22 राजकीय भवनों को अन्यत्र स्थानांतरित करने का निर्णय राज्य मंत्रिमंडल द्वारा लिया जा चुका है जिससे अब कार्यों में तेजी आ सकेगी। प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ. एस एस सन्धु ने प्रस्तुतिकरण देते हुए बताया कि केदारनाथ पुनर्निर्माण के प्रथम चरण के कार्य पूर्ण हो चुके हैं जिसमें टेंपल प्लाजा, एराइवल प्लाजा, मन्दाकिनी एवं सरस्वती नदी पर सुरक्षा दीवार का निर्माण, पांच घाटों का निर्माण, पांच अतिथिगृहों और तीन ध्यान गुफाओं का निर्माण शामिल है। उन्होंने बताया कि आदि शंकराचार्य की गुफा का निर्माण कार्य तथा द्वितीय चरण में 113.92 करोड़ रूपये के 13 कार्य चल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील