लाइव न्यूज़ :

वीडियो: बाइडन को देखते ही पीएम मोदी ने किया नमस्ते तो अमेरिका राष्ट्रपति ने आगे बढ़कर मिलाया हाथ, कुछ ऐसी गर्मजोशी से मिले दोनों नेता

By विनीत कुमार | Updated: September 24, 2021 22:15 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन बेहद गर्मजोशी से शुक्रवार को व्हाइट हाउस में मिले। इसके वीडियो और तस्वीरें सामने आई है।

Open in App

वाशिंगटन: तीन दिनों के अमेरिकी दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से व्हाइट हाउस में मुलाकात की। 

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई। जो बाइडन ने बेहद गर्मजोशी से भारतीय प्रधानमंत्री का स्वागत किया जिसके वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं।

दरअसल, पीएम मोदी ने जैसे ही मीटिंग रूम में कदम रखा, उन्होंने बाइडन को नमस्ते किया पर अमेरिकी राष्ट्रपति हाथ मिलाने के अंदाज में आगे बढ़े और भारतीय प्रधानमंत्री का हाथ पकड़ लिया। इसके बाद बाइडन खुद पीएम मोदी को उनकी कुर्सी तक ले गए। देखें वीडियो- 

इस बैठक में बाइडन ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत और अमेरिका के बीच संबंध मजबूत, करीबी और घनिष्ठ होना तय है। साथ ही उन्होंने कहा कि चालीस लाख भारतीय-अमेरिकी प्रतिदिन अमेरिका को मजबूत बना रहे हैं।

वहीं, भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा कि व्यापार के क्षेत्र में बहुत कुछ करना है। आने वाले दशक में भारत-अमेरिका संबंधों में व्यापार एक महत्वपूर्ण कारक होगा।

पीएम मोदी ने साथ ही अमेरिका से रिश्तों पर कहा, 'प्रौद्योगिकी चीजों को आगे ले जाने वाली ताकत है, हमें व्यापक वैश्विक भलाई के वास्ते प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने के लिए अपनी प्रतिभाओं का इस्तेमाल करना होगा।'

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजो बाइडनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो