लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की ताबड़तोड़ रैलियांः गदाग में बोले- कर्नाटक चुनाव के बाद 'पीपीपी' बन जाएगी कांग्रेस

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 5, 2018 15:14 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कर्नाटक के तुमकुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हर चुनाव में गरीब-गरीब की माला जपती है।

Open in App

बेंगलुरु, 05 मई 2018: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गदाग की रैली में कहा कि कर्नाटक चुनाव के बाद कांग्रेस पीपीपी में बदल जाएगा। पीएम मोदी ने बताया कि 'पीपीपी मतलब पंजाब, पुडुचेरी और परिवार।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ लूटने के अलावा कोई काम नहीं किया। इससे पहले तुमकुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर चुनाव में गरीब-गरीब की माला जपती है और चुनाव के बाद भूल जाती है। इस पार्टी ने कर्नाटक की जनता को धोखा दिया है। उन्होंने एक सांस में 11 बार 'गरीब, गरीब, गरीब, गरीब....' बोला। मोदी ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों के कारण किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। (कर्नाटक विधानसभा चुनाव से जुड़ी सभी खबरों के लिए यहां क्लिक कीजिए)

उन्होंने कहा, 'आजादी के बाद 70 सालों में अधिकांश समय एक पार्टी अथवा एक परिवार सत्ता में रहा। उन्होंने ऐसा क्या किया कि इस देश के किसान कर्ज में डूब गए। किसानों की वर्तमान मुश्किलें कांग्रेस की पुरानी नीतियों के कारण हैं। आपने किसान के लिए कुछ किया होता तो मेरा किसान मिट्टी में से सोना पैदा करके दे देता।' पीएम मोदी ने कहा हम कांग्रेस के पाप धोने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः कर्नाटक चुनावः अब राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दिया '5 मिनट चैलेंज', पोस्ट किया ये वीडियो

पीएम मोदी का कार्यक्रमः-02:00 PM- दोपहर दो बजे पीएम मोदी गदम में जनसभा को संबोधित करेंगे।04:30 PM- दोपहर 4.30 बजे पीएम मोदी शिवमोगा में जनसभा को संबोधित करेंगे।06:30 PM- शाम 6.30 बजे मंगलुरु में पीएम मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 मई को चुनाव होंगे। मतों की गिनती 15 को होगी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018नरेंद्र मोदीराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो