लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने किया खुलासा, एयर स्ट्राइक वाली रात कैसे रख रहे थे पूरी कार्रवाई पर नजर

By विनीत कुमार | Updated: April 5, 2019 09:08 IST

पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान में सबसे बड़ी मुसिबत ये है कि वहां किस से बात की जाए, यह किसी को नहीं पता है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने बताया- एयर स्ट्राइक के दौरान उनकी हर अपडेट पर नजर थीबालाकोट पर सबसे बड़ा सबूत खुद पाकिस्तान की ओर से ट्वीट कर दिया गया: पीएम मोदी'पाकिस्तान के साथ सबसे बड़ी मुश्किल है कि वहां किससे बात करें पता नहीं चलता'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि बालाकोट में भारत के एयर स्ट्राइक वाली रात वह सोए नहीं थे और हर अपडेट पर उनकी नजर थी। पीएम मोदी ने कहा कि भारत के एक्शन के बाद पाकिस्तान ने खुद ट्वीट कर बताया कि उनके क्षेत्र में एयर स्ट्राइक हुआ है। साथ ही पीएम ने पुलवामा आतंकी हमले के वक्त उत्तराखंड में शूटिंग करने के आरोप पर कहा कि यह उनका पहले का शिड्यूल था और घटना की जानकारी मिलने के बाद वह लगातार अधिकारियों से सारी जानकारी ले रहे थे।  

न्यूज चैनल एबीपी न्यूज को दिये इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा, 'मेरी आदत है कि सभी चीजों पर बारीक नजर रखता हूं। उस रात भी भारत के एक्शन के बाद करीब 3.40 बजे बजे मुझे जानकारी दी गई। इसके थोड़ी बाद मैंने इंटरनेट पर सर्फिंग शुरू की ताकि यह जान सकूं कि दुनिया में इस पर क्या हलचल है। थोड़ी ही देर बाद मुझे पता चल गया कि पाकिस्तान ने खुद ही ऐलान कर दिया है। इसके बाद मैंने और लोगों को जगाया और फिर मीटिंग बुलाई।'  

बालाकोट पर सबूत के सवाल पर पीएम मोदी ने कहा, 'पहली बात तो बालाकोट पर सबसे बड़ा सबूत पाकिस्तान ने ट्वीट करके दिया, उन्होंने ही बयान दिया कि भारतीय सेना यहां आई और हमला करके गयी। कितने मरे, कौन मरे अब इसपर अगर कोई विवाद कर रहा है, तो उसे करने दें।'

पीएम मोदी ने साथ ही कहा, 'पाकिस्तान की मुसीबत क्या है वो समझिए। अगर हमने सेना पर कुछ किया होता या नागरिकों पर कुछ किया होता तो पाकिस्तान दुनिया भर में भारत को बदनाम करता। हमारी रणनीति थी कि हम गैर सैनिक कार्रवाई करेंगे और जनता का कोई नुकसान ना हो इसका ध्यान रखेंगे। यह हमारा सिद्धांत था कि हम लक्ष्य आंतकवाद को ही करेंगे।'

पुलवामा हमले के दौरान शूटिंग के आरोप पर क्या कहा पीएम ने

पीएम मोदी ने पुलवामा हमले के दौरान विपक्ष के उन पर शूटिंग करते रहने के आरोप पर कहा कि कई चीजें उनके लिए पहले से शेड्यूल होती हैं। पीएम ने कहा, 'क्या मुझे पहले से पता था कि पुलवामा होने वाला है। मेरा उत्तराखंड में शेड्यूल कार्यक्रम था। घटना की जानकारी के बाद मैं लौटा। बरेली आया और फिर वहां से भी सारी अपडेट ली।' 

पीएम मोदी ने साथ ही कहा कि पाकिस्तान में सबसे बड़ी मुसिबत ये है कि वहां किस से बात की जाए, यह किसी को नहीं पता है। इस सवाल पर इमरान खान या नवाज शरीफ में बेहतर कौन हैं, पीएम मोदी ने कहा- 'मैं दुनिया भर के नेताओं से मिला हूं। मैंने जो सुना है और जो मेरा अनुभव है कि किसी को नहीं पता चलता कि पाकिस्तान में देश कौन चलाता है। कोई चुनी हुई सरकार चलाती है, सेना चलाती है, ISI चलाती है या जो लोग पाकिस्तान से भागकर विदेशों में बैठे हैं वो चला रहे हैं? इसलिए हर किसी के लिए ये बड़ा चिंता का विषय है कि किससे बात करें।'

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबालाकोटभारतीय वायुसेना स्ट्राइकलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील