प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल को नमन कर ‘महाकाल लोक’ का लोकार्पण किया

By बृजेश परमार | Published: October 11, 2022 10:03 PM2022-10-11T22:03:00+5:302022-10-11T22:03:41+5:30

मध्य प्रदेश के उज्जैन में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रिमोट का बटन दबाते ही रंगीन कलावे (रक्षा सूत्र) से निर्मित शिव लिंग का अनावरण कर लोकार्पण किया।

PM narendra modi inaugurated 'Mahakal Lok' | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल को नमन कर ‘महाकाल लोक’ का लोकार्पण किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल को नमन कर ‘महाकाल लोक’ का लोकार्पण किया

Highlightsशिवमय वातावरण और 100 सौ से अधिक संतों की उपस्थिति में यह लोकार्पण किया गयाप्रधानमंत्री मोदी ने ‘श्री महाकाल लोक’ का भ्रमण कर निर्मित कलाकृतियों को देखाप्रधानमंत्री मोदी ने श्री महाकालेश्वर मन्दिर में पूजा-अर्चना एवं आरती की

उज्जैन: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मन्दिर में मंगलवार को भगवान को नमन कर ‘श्री महाकाल लोक’ का लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा रिमोट का बटन दबाते ही रंगीन कलावे (रक्षा सूत्र) से निर्मित शिव लिंग का अनावरण कर लोकार्पण किया। शिवमय वातावरण और 100 सौ से अधिक संतों की उपस्थिति में यह लोकार्पण किया गया। 

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘श्री महाकाल लोक’ का भ्रमण कर निर्मित कलाकृतियों को देखा। प्रधानमंत्री ने लोकार्पण के पूर्व श्री महाकाल लोक में उपस्थित साधु-सन्तों का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री मोदी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्री महाकाल लोक में निर्मित भित्ति चित्रों, स्तंभों एवं प्रतिमाओं में वर्णित शिव लीलाओं के सम्बन्ध में विवरण दिया। 

इस दौरान राज्यपाल मंगुभाई पटेल भी उपस्थित थे। पीएम मोदी ने श्री महाकाल लोक में भगवान श्री शंकर की ध्यानस्थ प्रतिमा, सप्तर्षि मंडल आदि का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने बैटरी चलित वाहन में बैठ कर 900 मीटर लम्बे ‘श्री महाकाल लोक’ परिसर में निर्मित कलाकृतियाँ देखी। भारत के विभिन्न हिस्सों से आये लगभग 700 कलाकारों ने अपने नृत्य, गीत और अभिनय  से भगवान शिव की लीलाओं की प्रस्तुति दी। 

विप्र समूह ने समवेत स्वरों में सस्वर वेद मंत्रों का पाठ किया। भगवान शंकर की लीलाओं की कलाकृतियों, वैदिक मंत्रोच्चार, कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों के बीच श्री महाकाल लोक जीवंत हो उठा। भारत सहित दुनिया के 40 देश इस आध्यात्मिक, अलौकिक, अद्वितीय एवं अदभुत अनुभूति के साक्षी बने। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सिंहस्थ-2016 में उज्जैन में विश्व स्तरीय अधो-संरचना का विकास किया गया। 

बनारस कॉरिडोर की तर्ज पर अब ‘श्री महाकाल लोक’ बनाया गया है। योजना के प्रथम चरण में भगवान श्री महाकालेश्वर के आँगन में छोटे और बड़े रूद्र सागर, हरसिद्धि मन्दिर, चारधाम मन्दिर, विक्रम टीला आदि का विकास किया गया है।

लोकार्पित प्रथम चरण में 350 करोड़ से महाकाल प्लाजा, महाकाल कॉरिडोर, मिड-वे झोन, महाकाल थीम पार्क, घाट एवं डेक एरिया, नूतन स्कूल कॉम्पलेक्स, गणेश स्कूल कॉम्पलेक्स का कार्य पूर्ण हो चुका है। महाकाल कॉरिडोर के प्रथम घटक में पैदल चलने के लिये उपयुक्त 200 मीटर लम्बा मार्ग बनाया गया है। इसमें 25 फीट ऊँची एवं 500 मीटर लम्बी म्युरल वाल बनाई गई है। 

साथ ही 108 शिव स्तंभ, शिव की वीर मुद्राओं सहित प्रतिमाएं निर्मित हो चुकी हैं, जो अलग ही छटा बिखेर रही हैं। लोटस पोंड, ओपन एरिया थिएटर तथा लेक फ्रंट एरिया, ई-रिक्शा एवं आकस्मिक वाहनों के लिये मार्ग भी बनाये गये हैं। बड़े रूद्र सागर की झील में स्वच्छ पानी भरा गया है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि यह स्वच्छ भी रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने श्री महाकालेश्वर मन्दिर में पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री ने उज्जैन में ‘श्री महाकाल लोक’ के लोकार्पण से पूर्व श्री महाकालेश्वर मन्दिर में पूजा-अर्चना की। विधि-विधान से पूजन पं.घनश्याम शर्मा ने करवाया। प्रधानमंत्री श्री मोदी सायं 6 बजे श्री महाकालेश्वर मन्दिर पहुँचे। सफेद धोती, अंग वस्त्र, केसरिया दुपट्टा, माथे पर त्रिपुण्ड और गले में रूद्राक्ष की माला धारण किये हुए प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे भक्तिभाव से भगवान श्री महाकाल का पूजन एवं आरती की। 

उन्होंने भगवान श्री महाकालेश्वर का जप व ध्यान भी किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उपस्थित थे।

Web Title: PM narendra modi inaugurated 'Mahakal Lok'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे