लाइव न्यूज़ :

PM Modi in Varanasi: दशाश्वमेध घाट पर 1000 ड्रोन का शो, छह किमी लंबा रोड शो, बनारस में रात्रि विश्राम कर कल करेंगे नामांकन, जानें शेयडूल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 13, 2024 15:50 IST

PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से एक दिन पहले सोमवार को वाराणसी में छह किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देPM Modi in Varanasi: लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा। PM Modi in Varanasi: रोड शो में पांच हजार से ज्यादा ‘मातृशक्तियां’ पैदल यात्रा करेंगी।PM Modi in Varanasi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कई मंत्री, विधायक भी शामिल होंगे।

PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी पहुंच रहे हैं। पीएम तीसरी बार (2014 और 2019) चुनाव मैदान में है। सोमवार को वाराणसी में छह किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। कल नामांकन दाखिल करेंगे। 14 मई को वाराणसी से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले पीएम मोदी के चुनाव अभियान के तहत दशाश्वमेध घाट पर हर शाम 15 मिनट के लाइट-एंड-साउंड शो के लिए एक हजार ड्रोन तैनात किए गए हैं। यह शो गुरुवार शाम को शुरू हुआ है। ड्रोन रात के आकाश में अलग-अलग पैटर्न बुनते दिखेंगे। भाजपा ने मोदी को वाराणसी संसदीय क्षेत्र से तीसरी बार उम्मीदवार बनाया है, जहां लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों ने बताया कि, रोड शो में पांच हजार से ज्यादा ‘मातृशक्तियां’ पैदल यात्रा करेंगी।

रोड शो में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कई मंत्री, विधायक भी शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, सोमवार की शाम को मोदी का रोड शो मालवीय चौराहा से संत रविदास गेट, अस्सी, शिवाला, सोनारपुरा, जंगमबाड़ी, गोदौलिया होते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम तक जाएगा। इसके बाद वह विश्वनाथ धाम से मैदागिन चौराहा, कबीरचौरा, लहुराबीर, तेलियाबाग तिराहा, चौकाघाट चौराहा, लकड़ी मंडी, कैंट ओवरब्रिज, लहरतारा चौराहा, मंडुवाडीह चौराहा, ककरमत्ता ओवरब्रिज होते हुए रात्रि विश्राम के लिए बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस जाएंगे।

दूसरे दिन मंगलवार को प्रधानमंत्री गंगा नदी में स्नान करेंगे और अपना नामांकन दाखिल करेंगे। पदाधिकारियों ने बताया कि रोड शो के मार्ग पर 11 बीट के अन्तर्गत लगभग 100 प्वाइंट बनाए गये हैं, जिन पर मराठी, गुजराती, बंगाली, माहेश्वरी, मारवाड़ी, तमिल, पंजाबी आदि समाज के लोग अपनी परंपरागत वेशभूषा में मोदी का स्वागत करेंगे।

शहनाई, शंखनाद, डमरू दल के साथ काशी की जनता के साथ ही कई मंत्री, विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करेंगे। नरेन्द्र मोदी बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद भी लेने जाएंगे। रोड शो के मार्ग पर काशी की विभूतियों के कटआउट भी लगाए जाएंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीBJPवाराणसीउत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४वाराणसी लोकसभा सीट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos