लाइव न्यूज़ :

पीएम से मिलना हो तो क्या बंगाल जाकर मिलें, कांग्रेस नेता के इतना पूछते ही सदन में पहुंचे मोदी, लगे ‘जय श्री राम’ के नारे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2021 20:48 IST

कांग्रेस नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने सदन में प्रश्नकाल समाप्त होते ही कहा कि पूरा बजट सत्र हो गया लेकिन ‘‘प्रधानमंत्री कहां हैं?’’

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री से मिलना हो तो क्या पश्चिम बंगाल की रैली में जाकर मिलें?सदन ने अनेक विधेयक पारित किये लेकिन पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर सरकार ने कुछ नहीं कहा। कांग्रेस सदस्यों और सरकार के कुछ मंत्रियों के बीच नोकझोंक भी देखी गयी।

नई दिल्लीः लोकसभा में बृहस्पतिवार को कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैलियों में व्यस्त हैं और सदन में नहीं आ रहे।

हालांकि विपक्ष के इन आरोपों के कुछ ही समय बाद प्रधानमंत्री मोदी सदन में पहुंचे। संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के लिए कांग्रेस के नेता बनाये गये रवनीत सिंह बिट्टू ने सदन में प्रश्नकाल समाप्त होते ही कहा कि पूरा बजट सत्र हो गया लेकिन ‘‘प्रधानमंत्री कहां हैं?’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री से मिलना हो तो क्या पश्चिम बंगाल की रैली में जाकर मिलें?’’

बिट्टू ने यह भी कहा कि इस सत्र में सदन ने अनेक विधेयक पारित किये लेकिन पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर सरकार ने कुछ नहीं कहा। संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि विपक्ष का आरोप गलत है और प्रधानमंत्री इस सदन में आए थे। इस मुद्दे पर कांग्रेस सदस्यों और सरकार के कुछ मंत्रियों के बीच नोकझोंक भी देखी गयी।

हालांकि कुछ ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में पहुंचे और इस दौरान भाजपा सदस्यों ने ‘जय श्री राम’ और ’भारत माता की जय’ के नारे लगाए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इस दौरान सदन में पहुंचे। पीठासीन सभापति भर्तृहरि महताब ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए और इसके बाद मौजूदा सत्र में लोकसभा में हुए कामकाज की जानकारी देकर बैठक को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने की घोषणा की।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टीकांग्रेससोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील