लाइव न्यूज़ :

PM नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए बनाया पीएम-केयर फंड, देशवासियों से की दान देने की अपील

By अनुराग आनंद | Updated: March 28, 2020 18:00 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने पीएम-केयर फंड में देशवासियों से दान देने की अपील है।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी ने ट्वीट में दान करने का तरीका बताते हुए लिखा- यह फंड कोरोना जैसी कई विपरीत परिस्थितियों में जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का जरिया बनेगा।नरेंद्र मोदी की अपील के करीब 20 मिनट के अंदर अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रुपए दान दिए।

नई दिल्ली: देश में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इस महामारी को हराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संपूर्ण देश में लॉकडाउन की घोषणा की है। केंद्र और राज्य सरकारें लॉकडाउन को लागू कराने में पूरी ताकत लगा रही हैं।

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोनावायरस से निपटने के लिए पीएम-केयर फंड बनाया है। उन्होंने देशवासियों से इसमें दान देने की अपील है। मोदी ने ट्वीट में दान करने का तरीका बताते हुए लिखा- यह फंड कोरोना जैसी कई विपरीत परिस्थितियों में जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का जरिया बनेगा।

आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी की अपील के करीब 20 मिनट के अंदर ही देश के बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रुपए दान दिए।

आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके देशवासियों से मदद की अपील की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा है... मेरे साथी भारतीयों से मेरी अपील है, कृपया PM-CARES फंड में योगदान करें। यह फंड भी इसी तरह की परेशान करने वाली स्थितियों को पूरा करेगा। 

इसके अलावा, उन्होंने आगे लिखा सभी देशों के लोगों ने COVID-19 के खिलाफ भारत के युद्ध में दान देने की इच्छा व्यक्त की। उस भावना का सम्मान करते हुए, प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपातकालीन स्थिति निधि में राहत का गठन किया गया है। यह एक स्वस्थ भारत बनाने में एक लंबा रास्ता तय करेगा।

यही नहीं इस गंभीर समय में कोरोना से लड़ाई के लिए बीजेपी ने भी नरेंद्र मोदी सरकार को साथ देने के लिए कमर कस ली है। बीजेपी  अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि पार्टी के सभी एमएलए और सांसद अपने एक महीने का मानदेय या वेतन कोरोना वायरस के खिलाफ लडाई के लिए दान देंगे।

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां