लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री आवास पर हुई प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा की फेयरवेल पार्टी, PM मोदी ने कही ये बात

By भाषा | Updated: September 9, 2019 22:47 IST

प्रधानमंत्री ने अपने कार्यालय में पिछले शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट सचिव पी के सिन्हा को विशेष कार्य अधिकारी के पद पर नियुक्त किया था। मिश्रा 2014 से प्रधानमंत्री कार्यालय में थे।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में अपने प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र को सोमवार को विदाई दी। मिश्रा ने पिछले हफ्ते अपना पद छोड़ दिया था। प्रधानमंत्री के सरकारी आवास पर मिश्रा के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ हमने आज मेरे आवास पर श्री नृपेंद्र मिश्रा जी के लिए शानदार विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया। नृपेंद्र जी ने मेरा तब मार्गदर्शन किया जब मैं दिल्ली में नया था।’’

प्रधानमंत्री ने मिश्रा को ऐसा अफसर बताया जो यह जानता है कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था कैसे काम करती है और उनमें मानवीय आधार पर बड़ी से बड़ी समस्या को हल करने की क्षमता है। मिश्रा ने पद छोड़ने की इच्छा जाहिर की थी और सरकार ने इस बारे में पिछले हफ्ते ऐलान किया था।

मोदी ने उनसे दो हफ्ते तक पद पर बने रहने को कहा था। प्रधानमंत्री ने अपने कार्यालय में पिछले शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट सचिव पी के सिन्हा को विशेष कार्य अधिकारी के पद पर नियुक्त किया था। मिश्रा 2014 से प्रधानमंत्री कार्यालय में थे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’