लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370 की वकालत करने वालों से पीएम मोदी का सवाल "जरूरी था तो इसे स्थाई क्यों नहीं बनाया?"

By नितिन अग्रवाल | Updated: August 15, 2019 19:54 IST

मोदी ने अनुच्छेद 370 के बारे में कहा कि पिछले 70 साल से चली आ रही व्यवस्था ने अलगाववाद को बल दिया, आतंकवाद को जन्म दिया,  परिवारवाद को पोसा और भ्रष्टाचार की नीव को मजबूती देने का काम किया.

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 की वकालत कर रहे कांग्रेस नेताओं पर जोरदार पलटवार किया. उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए कहा कि अगर यह इतना महत्वपूर्ण था तो उसे स्थाई क्यों नहीं किया, अस्थाई क्यों बनाए रखा? उन्होंने कहा कि मेरे लिए देश का भविष्य ही सबकुछ है, राजनीतिक भविष्य मायने नहीं रखाता.  उन्होंने कांग्रेस को आइना दिखाते हुए कहा कि आप जानते थे कि जो हुआ वह सही नहीं था लेकिन कुछ नहीं किया. इसे सही करने का आपका इरादा नहीं था. सुधार करने की हिम्मत नहीं थी. क्योंकि ऐसा करने से आपके राजनीतिक भविष्य पर सवालिया निशान लग रहे थे. लेकिन मेरे लिए देश का भविष्य ही सबकुछ है रजानीतिक भविष्य कुछ नहीं होता.

उन्होंने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश की एकता के लिए महत्वपूर्ण फैसले किए जिसमें अनुच्छेद 370 की वजह से कुछ रुकावटें आईं. लेकिन आज देश का हर हिंदुस्तानी कहता है एक राष्ट्र एक संविधान.  उन्होंने कहा कि दस सप्ताह के भीतर ही अनुच्छेद 370 और 35 का हटना सरदार बल्लभ भाई पटेल के सपनों को साकार करने की दिशा में अहम कदम है.

मोदी ने कहा कि हर सरकार ने पिछले 70 सालों में कुछ न कुछ प्रसास किया लेकिन इच्छित परिणाम नहीं मिले इसलिए नए सिरे से सोचने और कदम बढ़ाने की आवश्यकता थी.

मोदी ने अनुच्छेद 370 के बारे में कहा कि पिछले 70 साल से चली आ रही व्यवस्था ने अलगाववाद को बल दिया, आतंकवाद को जन्म दिया,  परिवारवाद को पोसा और भ्रष्टाचार की नीव को मजबूती देने का काम किया.

मोदी ने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के सपनों को नए पंख लगें और उनकी सभी आशा, आकांक्षाएं पूरी हों.

मोदी ने एक देश एक कर वाले जीएसटी, वन नेशन वन ग्रिड, वन नेशन वन मोबिलिटी कार्ड और का हवाला देते हुए कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने के लिए एक देश, एक चुनाव पर भी चर्चा होनी चाहिए. इसपर लोकतांत्रिक तरीके से चर्चा होनी चाहिए.

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)नरेंद्र मोदीमोदी सरकारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह