लाइव न्यूज़ :

असम: पीएम मोदी ने कोकराझार रैली में भी राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- जिसपर माताओं-बहनों का सुरक्षा कवच हो उसे डंडे से कुछ नहीं होगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2020 14:02 IST

PM Narendra Modi:सरकार ने 27 जनवरी को नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के चार धड़ों, ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन और एक नागरिक संस्था के साथ बोडो समझौते पर हस्ताक्षर किया था।

Open in App

असम के कोकराझार में शुक्रवार (07 फरवरी) को उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। यहां बोडो समझौते पर हस्ताक्षर का जश्न मानने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित किया। रैली में पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कभी-कभी लोग मोदी को डंडा मारने की बाते कहते हैं। लेकिन जिस मोदी को इतनी बड़ी मात्रा में माताओं-बहनों का सुरक्षा कवच मिला हो उस पर कितने ही डंडे गिर जाएं उसको कुछ नहीं होता। 

दरअसल, राहुल गांधी ने दिल्ली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि 6 महीने बाद युवा पीएम मोदी को डंडे मारेगा। इसी बयान को लेकर पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर तंज कसा।

कोकराझार में पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन, इस समझौते में बहुत सकारात्मक भूमिका निभाने वाले All Bodo Students Union, National Democratic Front of Bodoland से जुड़े सभी युवा साथियों, BTC के चीफ श्री हगरामा माहीलारे और असम सरकार की प्रतिबद्धता को अभिनंदन करने का है।

बता दें कि सरकार ने 27 जनवरी को नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के चार धड़ों, ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन और एक नागरिक संस्था के साथ बोडो समझौते पर हस्ताक्षर किया था। इसका उद्देश्य असम के बोडो बहुल क्षेत्रों में दीर्घकालिक शांति लाना है। 

एबीएसयू नेताओं ने बताया कि रैली में भाग लेने के लिए कोकराझार में उनके 10,000 से अधिक स्वयंसेवक एकत्रित हो गए हैं। इस रैली को ‘विजय उत्सव’ का नाम दिया गया है। राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर बोडोलैंड क्षेत्रीय इलाका जिला (बीटीएडी) के चार जिलों कोकराझार, उदलगुड़ी, बक्सा और चिरांग में शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

यहां देखें पीएम मोदी का भाषण

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराहुल गांधीअसम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’