लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के कोलार में पीएम मोदी ने की रैली, कांग्रेस शासन को 'करप्शन काल' बताया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 30, 2023 14:06 IST

कर्नाटक के कोलार में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में जब हमने सरकार बनाई तो हम दंग रह गए, हर घर तक को बिजली तो छोड़िए, कांग्रेस ने हर गांव तक भी बिजली नहीं पहुंचाई थी। आपने अपने एक वोट से वंचितों के खिलाफ अन्याय को दूर किया।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के कोलार में पीएम मोदी ने की रैलीकहा- डबल इंजन सरकार जो आधुनिक कनेक्टिविटी के लिए काम कर रही हैकहा- कांग्रेस ने एससी/एसटी, ओबीसी, महिलाओं के साथ हमेशा अन्याय किया

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 30 अप्रैल को कर्नाटक के कोलार में चुनावी सभा को संबोधित किया। कांग्रेस पर  निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले करप्शन काल में, कांग्रेस सरकार के कालखंड में दुनिया ने भारत से सारी उम्मीदें छोड़ दी थी। बीजेपी को दिए आपके एक वोट ने सारी स्थिति बदल दी। पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत की प्रतिष्ठा बुलंदी पर है, अर्थव्यवस्था की गति तेज है और दुनिया भारत को ब्राइट स्पॉट बता रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कर्नाटक का ये चुनाव सिर्फ आने वाले 5 वर्षों के लिए एमएलए, मंत्री या सीएम बनाने का चुनाव सिर्फ नहीं है। ये चुनाव आने वाले 25 सालों में विकसित भारत के रोडमैप की नींव को सशक्त करने का है। डबल इंजन सरकार जो आधुनिक कनेक्टिविटी के लिए काम कर रही है, वो इस पूरे क्षेत्र में नई संभावनाएं बनाएगी। बंगलुरू-चेन्नई एक्सप्रेसवे यहां के किसानों और इंडस्ट्री दोनों के लिए नए अवसर बनाएगा, उसपर तेजी से काम चल रहा है।"

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा, "2014 में जब हमने सरकार बनाई तो हम दंग रह गए, हर घर तक को बिजली तो छोड़िए, कांग्रेस ने हर गांव तक भी बिजली नहीं पहुंचाई थी। 18 हजार गांव ऐसे थे, जहां बिजली नहीं पहुंची थी और हमने सिर्फ 1000 दिन में 18 हजार गांवों तक और ढाई करोड़ लोगों तक बिजली पहुंचा कर दिखा दी। कांग्रेस सरकार ने कभी भी किसानों की परवाह नहीं की, लेकिन बीजेपी सरकार बीज से बाजार तक किसानों के लिए काम कर रही है। केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि के जो पैसे भेजती है, उसमें यहां की बीजेपी सरकार 4 हजार रुपए और जोड़ देती है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर गरीब, एससी/एसटी, ओबीसी और महिलाओं के साथ हमेशा अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- "कांग्रेस ने गरीब, एससी/एसटी, ओबीसी के साथ, महिलाओं के साथ हमेशा अन्याय किया है। लेकिन आज मैं कर्नाटक की जनता का आभार व्यक्त करूंगा कि उसके एक वोट ने सारी स्थितियां बदलनी शुरू कर दी। आपने अपने एक वोट से वंचितों के खिलाफ अन्याय को दूर किया। आज दिल्ली से बीजेपी की केंद्र सरकार जितना पैसा भेजती है, वो हर लाभार्थी तक शत प्रतिशत पहुंचता है। पिछले 9 वर्षों में हमने डिजिटल इंडिया की ताकत से अलग-अलग योजनाओं के 29 लाख करोड़ रुपए गरीबों के बैंक खाते में सीधे भेजे हैं।"

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023नरेंद्र मोदीबीएस येदियुरप्पाकांग्रेससिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos