प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को, भाजपा पूरे देश में सेवा सप्ताह मनाएगी

By भाषा | Published: August 31, 2019 05:24 PM2019-08-31T17:24:21+5:302019-08-31T17:24:21+5:30

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा, ‘‘भाजपा ने एक बड़ा निर्णय किया है और पार्टी 14 सितंबर से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह आयोजित करने जा रही है। प्रधानमंत्री का जन्मदिन 17 सितंबर को आता है। हम उनके दीर्घायु होने और स्वस्थ रहने के लिए प्रार्थना करेंगे ताकि वह राष्ट्र हित के कार्य निरंतर कर सकें।’’

PM Modi's birthday on 17 September, BJP is going to organize Seva Week across the country | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को, भाजपा पूरे देश में सेवा सप्ताह मनाएगी

खन्ना ने कहा, ‘‘भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो देश और देश की जनता के हित में निर्णय करने में सक्षम है।’’ 

Highlightsखन्ना यहां त्रिकूटा नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी समेत अन्य लोग भी उपस्थित थे।जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को वापस लेने का हवाला देते हुए भाजपा नेता ने कहा कि यह ‘‘ऐतिहासिक दिन’’ उनके जीवन का सबसे बेहतरीन क्षण था।

भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए 14 सितंबर से पूरे देश में सेवा सप्ताह आयोजित करने का निर्णय किया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा, ‘‘भाजपा ने एक बड़ा निर्णय किया है और पार्टी 14 सितंबर से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह आयोजित करने जा रही है। प्रधानमंत्री का जन्मदिन 17 सितंबर को आता है। हम उनके दीर्घायु होने और स्वस्थ रहने के लिए प्रार्थना करेंगे ताकि वह राष्ट्र हित के कार्य निरंतर कर सकें।’’

खन्ना यहां त्रिकूटा नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी समेत अन्य लोग भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि वह भी उस चार सदस्यीय समिति में हैं जिसका गठन पार्टी ने ‘सेवा सप्ताह’ कार्यक्रम की देख रेख के लिए किया है।

जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को वापस लेने का हवाला देते हुए भाजपा नेता ने कहा कि यह ‘‘ऐतिहासिक दिन’’ उनके जीवन का सबसे बेहतरीन क्षण था क्योंकि पूरे देश ने इस ‘‘साहसिक निर्णय’’ के लिए 70 साल इंतजार किया है। खन्ना ने कहा, ‘‘भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो देश और देश की जनता के हित में निर्णय करने में सक्षम है।’’ 

Web Title: PM Modi's birthday on 17 September, BJP is going to organize Seva Week across the country

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे