लाइव न्यूज़ :

पंजाब: आज किसानों का दिल जीतेंगे पीएम मोदी,'किसान कल्याण' रैली को करेंगे संबोधित

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 11, 2018 06:11 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पंजाब में मुक्तसर जिले के मलोट में आज रैली करेंगे। इस रैली के जरिए मोदी किसानों को संबोधित करेंगे ।

Open in App

 मुक्तसर, 11 जुलाई:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पंजाब में मुक्तसर जिले के मलोट में आज रैली करेंगे। इस रैली के जरिए मोदी किसानों को संबोधित करेंगे ।  इस बात की जानकारी खुद बीजेपी पंजाब इकाई के अध्यक्ष श्वेत मलिक तथा अकाली सांसद बलविंदर सिंह भुंदड ने दी । 

उन्होंने बताया कि किसान धन्यवाद रैली का आयोजन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से किया जाएगा । पीएम मोदी की इस रैली पर हर किसी की निगाह टिकी है। कहा जा रहा है आज की इस रैली में वह पंजाब के किसानों को बड़ी सौगात भी दे सकते हैं।

वहीं, रैली में प्रधानमंत्री श्री मोदी मुख्यातिथि होंगे तथा पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल इसका नेतृत्व करेंगे।   रैली की तैयारियों को लेकर अकाली दल -बीजेपी गठबंधन ने बैठक शुरू कर दी है ताकि समय से पहले सभी इंतजाम किए जा सकें । उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि रैली सफल होगी।  

उन्होंने बताया है कि रैली का आयोजन मलोट में इसलिए किया जाएगा ताकि पंजाब से लगे राजस्थान तथा हरियाणा के किसान भी इसमें शामिल हो सकें।  किसान रैली भी अकाली-भाजपा गठबंधन की रैली होगी। आनन्दपुर साहिब से अकाली सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने इस बीच कहा कि रैली को सफल बनाने के प्रयास किए जाएंगे। 

वहीं, कांग्रेस की ओर से इस रैली पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन कहा जा रहा है पीएम की ये रैली 2019 को देखते हुए रखी गई है और इस लाभ बीजेपी को भविष्य में मिलने वाला है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपंजाब समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम