लाइव न्यूज़ :

तूफान 'ओखी' ने ली 70 से ज्यादा मछुआरों की जान, पीएम ने पीड़ितों से मिल जाना हाल

By IANS | Updated: December 19, 2017 16:09 IST

पीएम मोदी चक्रवाती तूफान 'ओखी' से प्रभावित केरल के तटवर्तीय गांवों का दौरा करने यहां पहुंच गए।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को चक्रवाती तूफान 'ओखी' से प्रभावित केरल के तटवर्तीय गांवों का दौरा करने यहां पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने तमिलनाडु में तूफान प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा किया। पीएम मोदी ने लक्षद्वीप से तिरुवनंतपुरम के लिए उड़ान भरी, जहां तूफान से बड़े पैमाने पर संपत्ति का नुकसान हुआ है। केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने तिरुवनंतपुरम में उनकी अगुवाई की।

केरल के तटवर्ती गांवों के दौरे के बाद मोदी हेलीकॉप्टर से तमिलनाडु के कन्याकुमारी के लिए रवाना हुए। यहां पहुंचकर उन्होंने पीड़ितों का हाल जाना। गौरतलब है कि 30 नवंबर को केरल के तटीय क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान से सैकड़ों मछुआरों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था और कई मछुआरे अभी भी लापता हैं।

मोदी के शाम पांच बजे तिरुवनंतपुरम लौटने की संभावना है। वह यहां पूंथुरा गांव में आधे घंटे का समय बिताएंगे, जहां वह प्रभावित समुदायों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री दिल्ली रवाना होने से पहले विजयन से भी बातचीत करेंगे।

तिरुवनंतपुरम और कोल्लम जिले में ओखी तूफान से 70 से ज्यादा मछुआरों की मौत हो गई हैं और 250 से ज्यादा मछुआरे अभी भी लापता हैं।

टॅग्स :फान ओखीनरेंद्र मोदीपीएम मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस