लाइव न्यूज़ :

बिना सुरक्षा के अचानक एम्स पहुंचे पीएम मोदी, अटल बिहारी वाजपेयी का जाना हाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 25, 2018 08:34 IST

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। ऐसे में पूर्व पीएम का हालचाल लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के एम्स अस्पताल पहुंचे।

Open in App

नई दिल्ली,25 जून : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। ऐसे में पूर्व पीएम का हालचाल लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के एम्स अस्पताल पहुंचे। खास बात ये थी कि पीएम मोदी बिना सुरक्षा और प्रोटोकॉल के ही एम्स पहुंचे। कहा जा रहा है कि पीएम के अस्पताल पहुंचने की जानकारी पहले से किसी को नहीं थी, वह अचानक वहां पहुंचे थे।

 नरेन्द्र मोदी रविवार रात अचानक एम्स पहुंचे। कड़ी सुरक्षा में उनका काफिला अचानक एम्स पहुंचने से अस्पताल में हड़कंप मच गया और अस्पताल की सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई। सूत्रों के हवाले से खबर है कि पीएम अस्पताल में करीब 40 मिनट तक रुके। खबर लिखे जाने तक एम्स प्रशासन द्वारा इस संबंध में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई।

अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने अस्पताल पहुंचे कई दिग्गज नेता, एम्स में भर्ती हैं पूर्व पीएम

खबर के मुताबिक वह रविवार रात करीब 8:10 मिनट पर पीएम एम्स पहुंचे थे। खबर के मुताबिक इस बीच उन्होंने श्री वाजपेयी की हालत का जायजा लिया और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। वहीं,  अटल जी के स्वास्थ्य को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं, हालांकि एम्स में पिछले कुछ दिनों से अटल जी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी 11 जून को एम्स में भर्ती हुए हैं। वाजपेयी बीते कुछ सालों से बीमार चल रहे हैं। भारतीय राजनीतिक इतिहास में उनको एक कुशल राजनीतिज्ञ, भाषाविद, कवि और पत्रकार के रूप में जाना जाता है। वह एक ऐसे नेता रहे हैं जिन्हें जनता के साथ-साथ हर पार्टी के लोग पसंद करते हैं।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअटल बिहारी बाजपेईएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस