लाइव न्यूज़ :

पांच नवंबर को केदारनाथ जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

By भाषा | Updated: October 16, 2021 14:54 IST

Open in App

देहरादून, 16 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच नवंबर को केदारनाथ जाकर पूजा करेंगे और 250 करोड़ रुपये की केदारपुरी पुनर्निर्माण परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

एक महीने के भीतर राज्य का यह उनका दूसरा दौरा होगा।

प्रधानमंत्री सात अक्टूबर को ऋषिकेश में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गए थे और वहां एक ऑक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन किया था।

अगले महीने होने वाली मोदी की केदारनाथ यात्रा की पुष्टि करते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री केदारनाथ मंदिर के दर्शन करने के अलावा 250 करोड़ रुपये की केदारपुरी पुनर्निर्माण परियोजनाओं का उद्घाटन कर सकते हैं, जिसमें आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि से संबंधित परियोजना भी शामिल है।

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री केदारपुरी पुनर्निर्माण के दूसरे चरण की परियोजनाओं की आधारशिला भी रख सकते हैं, जिनपर 150 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से मोदी कई बार केदारनाथ आ चुके हैं। वह पिछले साल कोविड-19 महामारी के कारण केदारनाथ नहीं आ सके थे।

महामारी से उत्पन्न स्थिति अपेक्षाकृत नियंत्रण में होने के बाद अब उनके मंदिर आने की अटकलें लगाई जा रही थीं। प्रधानमंत्री केदारपुरी पुनर्निर्माण परियोजनाओं की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।

भैया दूज के अवसर पर 6 नवंबर से सर्दियों के लिए केदारनाथ धाम के कपाट बंद होना निर्धारित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos