लाइव न्यूज़ :

मातंगिनी हाजरा को असम की रहने वाली बताने के लिये प्रधानमंत्री मोदी को माफी मांगनी चाहिए :टीएमसी

By भाषा | Updated: August 15, 2021 20:42 IST

Open in App

कोलकाता, 15 अगस्त तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इतिहास का बहुत कम ज्ञान है और पश्चिम बंगाल की स्वतंत्रता सेनानी मातंगिनी हाजरा को असम की रहने वाली बताने के लिये उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि टीएमसी स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान हुई गलती को लेकर अनावश्यक विवाद पैदा कर रही है। भगवा पार्टी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अतीत में अपने भाषणों में कई गलतियां की हैं।

पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि प्रधानमंत्री को इतिहास का बहुत कम ज्ञान है और उन्होंने महज लिखित भाषण "नाटकीय अंदाज" में पढ़ दिया।

टीएमसी प्रवक्ता ने ट्वीट किया, "भाजपा, क्या मातंगिनी हाजरा असम से थीं ? क्या आप पागल हैं, आपको इतिहास का ज्ञान नहीं है। आपके अंदर कोई भावना नहीं है। आपने महज एक लिखित भाषण (वह भी दूसरों द्वारा लिखा) नाटकीय अंदाज में पढ़ दिया।"

घोष ने भाषण की एक कथित क्लिप संलग्न करते हुए कहा, "यह बंगाल का अपमान है। आपको माफी मांगनी चाहिए। उम्मीद है कि पूर्वी मिदनापुर से आपका एलओपी (विपक्ष का नेता) भी ऐसी गलती की निंदा करेगा।"

टीएमसी नेता ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं नंदीग्राम के भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी से जवाब मांगा, जिन्होंने अस्वतंत्रता संग्राम में मिदनापुर के योगदान का उल्लेख किया था, जहां की मातंगिनी हाजरा रहने वाली थी।

टीएमसी ने अपने आधिकारिक हैंडल पर ट्वीट किया, "मातंगिनी हाजरा बंगाल की एक स्वतंत्रता सेनानी हैं, श्रीमान नरेन्द्र मोदी!"

विवाद पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, प्रदेश भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने कहा, "यह प्रधानमंत्री की ओर से की गई एक छोटी सी गलती थी और टीएमसी जानबूझकर इसे उजागर कर रही है और उनके भाषण के अन्य हिस्सों को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है, जिनमें उन्होंने केंद्र द्वारा शुरू की गई कई परियोजनाओं का जिक्र किया है। "

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश मजूमदार ने कहा, "यह जुबान फिसलना था। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और इतिहास पर मुख्यमंत्री द्वारा की गई सिलसिलेवार गलतियों के बारे में क्या? क्या उन्होंने कभी उन गलतियों के लिए माफी मांगी?"

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा, "प्रधानमंत्री द्वारा बंगाल के इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम में इस राज्य के योगदान के बारे में अज्ञानता दिखाना एक गंभीर गलती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया