लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी का प्रियंका पर वार, बोले- परिवार ही पार्टी है, लेकिन बीजेपी का कुछ नहीं बिगड़ सकता

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 23, 2019 19:15 IST

प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का महासचिव बनाया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का महासचिव बनाया है। के. सी. वेणुगोपाल कांग्रेस संगठन के प्रभारी होंगे।  

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि लोकतंत्र भाजपा के रगों में दौड़ता है जबकि देश की बाकी पार्टियों में परिवार से ही पार्टी बनती है। पीएम मोदी ने कहा, नामदार और कामदार देश में दो ही तरह की पार्टी है और बीजेपी एक कामदार पार्टी है। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस चाहे कितनी भी कोशिश करे लेकिन बीजेपी का कुछ नहीं बिगड़ने वाला है।

पीएम मोदी की ये टिप्पणी प्रियंका गांधी वाड्रा के औपचारिक रूप से राजनीति में उतरने के कुछ घंटे बाद आई। प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का महासचिव बनाया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का महासचिव बनाया है। के. सी. वेणुगोपाल कांग्रेस संगठन के प्रभारी होंगे।  

महाराष्ट्र के बारामती, गढ़चिरौली, हिंगोली, नांदेड़ और नंदुरबार के बूथ स्तर के बीजेपी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अन्य के मामलों में परिवार ही पार्टी है, उसके विपरीत बीजेपी में पार्टी ही परिवार है। 

पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी में फैसले इस आधार पर नहीं किए जाते हैं कि एक व्यक्ति या एक परिवार क्या सोचता है। पीएम मोदी ने कहा, ''हमारी पार्टी में फैसले इस आधार पर किये जाते हैं कि पार्टी कार्यकर्ता क्या चाहते हैं।'' 

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि बीजेपी लोकतांत्रिक संस्कृति और मूल्य से चलती है। उन्होंने कहा, लोकतंत्र भाजपा के रगों में दौड़ता है। यही वजह है कि देश के लोग अपने को इस पार्टी के करीब महसूस करते हैं।  

कांग्रेस ने कहा- प्रियंका के सक्रिय राजनीति में उतरने से उत्तर प्रदेश नई जान आएगी

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने यह भी दावा किया कि प्रियंका के सक्रिय राजनीति में उतरने से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस में नयी जान आ जाएगी।

शुक्ला ने पीटीआई-भाषा से कहा, ''राहुल जी ने बहुत बड़ा फैसला किया है। इसका भारतीय राजनीति में बड़ा असर होगा। इसके दूरगामी परिणाम होंगे। इससे न सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है, बल्कि आम जनता भी खुश है। इससे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस में नयी जान आएगी।''

भाजपा के हमले के बारे में पूछे जाने पर शुक्ला ने कहा, ''ये लोग प्रियंका जी के सक्रिय राजनीति में आने से घबराए हुए हैं। ये सब घबराहट में बोल रहे हैं।''

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकांग्रेसप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब