लाइव न्यूज़ :

आज मणिपुर जाएंगे पीएम मोदी , इंडियन साइंस कांग्रेस का करेंगे उद्घाटन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 16, 2018 05:50 IST

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (16 मार्च) मणिपुर जाएंगे। वह यहां विश्वविद्यालय में 105 वें भारतीय विज्ञान सम्मेलन( इंडियन साइंस कांग्रेस) का उद्घाटन करने पहुंचेगे।

Open in App

नई दिल्‍ली( 16 मार्च):  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (16 मार्च) मणिपुर जाएंगे। वह यहां विश्वविद्यालय में 105 वें भारतीय विज्ञान सम्मेलन( इंडियन साइंस कांग्रेस) का उद्घाटन करने पहुंचेगे। लुवांगशांगबाम स्थित लुवांगपोकपा मल्टी स्पोटर्स कॉम्पलेक्स और इंफाल पश्चिमी जिले में मैरी कॉम बॉक्सिंग एकेडमी में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करने का भी प्रधानमंत्री का कार्यक्रम है। 

इसके अलावा पीएम मोदी  और भी कई अन्य कार्यक्रमों में यहां हिस्सा लेंगे। इस बार साइंस कांग्रेस का आयोजन मणिपुर विश्वविद्यालय में किया जा रहा है। पिछले साल इसका आयोजन तिरुपति में किया गया था। इसमें देश विदेश के वैज्ञानिक, विद्वान और कॉरपोरेट अधिकारियों सहित करीब 5,000 प्रतिनिधि शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

 खबर के अनुसार इस कार्यक्रम में  नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रो. मोहम्मद यूनूस, प्रो हीरोशी अमानो और दलाई लामा भी कार्यक्रम में शरीक हो सकते हैं। पीएम मोदी की यात्रा के मद्देनजर समूचे मणिपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।

इससे पहले ट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर वैज्ञानिकों को बधाई दी थी और विज्ञान प्रेमियों का भी अभिवादन किया था। मन की बात में भी इस कार्यक्रम का जिक्र पीएम मोदी ने किया था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब