लाइव न्यूज़ :

रक्षा क्षेत्र में रूस के साथ ज्वाइंट वेंचर बनाने पर हुआ समझौता

By स्वाति सिंह | Updated: September 4, 2019 16:45 IST

Open in App
ठळक मुद्देPM मोदी दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचे हैंPM मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचे हैं। यहां मंगलवार रात पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात की। आज ब्लादिवोस्तोक में मोदी 5वीं पूर्वी आर्थिक मंच की बैठक में राष्ट्रपति पुतिन के निमंत्रण पर मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। मोदी और पुतिन देश के एक प्रमुख पोत निर्माण यार्ड का भी संयुक्त दौरा किया ।

04 Sep, 19 02:52 PM

भारत और रूस की चेन्नई और व्लादिवोस्तोक के बीच एक समुद्री मार्ग की योजना है : प्रधानमंत्री मोदी

04 Sep, 19 02:31 PM

भारत और रूस एक Multipolar दुनिया के महत्व को समझते हैं। हम BRICS और SCO जैसे कई वैश्विक मंचों पर एक साथ काम कर रहे हैं: पीएम मोदी

हमने सहयोग को सरकारी दायरे से बाहर लाकर उसमें लोगों की और प्राइवेट इंडस्ट्री की असीम ऊर्जा को जोड़ा है। आज हमारे सामने दर्जनों एग्रीमेंट हुए हैं। रक्षा जैसे क्षेत्र में रूसी उपकारणों के स्पेयर पार्ट्स दोनों देशों के ज्वाइंट वेंचर द्वारा बनाने पर आज हुआ समझौता इंडस्ट्री को बढ़ावा देगा। 

04 Sep, 19 02:30 PM

भारत एक ऐसा अफगानिस्तान देखना चाहता है जो स्वतंत्र, सुरक्षित, अखंड, शांत और लोकतांत्रिक हो। हम दोनों ही किसी भी देश के आतंरिक मामलों में बाहरी दखल के खिलाफ हैं। भारत और रूस की मित्रता केवल उनकी राजधानियों तक सीमित नहीं है,  बल्कि इसके मूल में दोनों देश नागरिक हैं: पीएम मोदी

04 Sep, 19 02:29 PM

पीएम मोदी ने कहा,  जब 2001 में ऐसा समिट पहली बार हुआ था तो मेरे मित्र पुतिन उस समय भी यहां के राष्ट्रपति थे और मैं उस समय के अपने पीएम श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के साथ, गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में यहां आए डेलिगेशन में शामिल था। 

04 Sep, 19 02:28 PM

राष्ट्रपति पुतिन और मैं दोनों देशों के इस रिश्ते को विश्वास और भागीदारी से एक नई ऊंचाई पर ले गए हैं। इसकी उपलब्धियां से कई बदलाव हुए हैं: पीएम मोदी

04 Sep, 19 01:19 PM

रूस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्र के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है। इसके लिए प्रधानमंत्री ने उसका आभार व्यक्त किया है और पीएम ने कहा है कि ये दोनों देशों की दोस्ती को दर्शाता है।  

04 Sep, 19 11:00 AM

ज़्वेज़डा शिप-बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स पहुंचे मोदी-पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ज़्वेज़डा शिप-बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स पहुंच गए हैं।

04 Sep, 19 10:57 AM

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार को रूस पहुंचे। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की।  

04 Sep, 19 10:52 AM

रूस में पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत

टॅग्स :नरेंद्र मोदीरूसव्लादिमीर पुतिनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित