लाइव न्यूज़ :

ब्राजील को मिली साल 2024 के लिए जी20 की मेजबानी, पीएम मोदी ने पारंपरिक गैवल राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा को सौंपा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 10, 2023 14:05 IST

ब्राजील आधिकारिक रूप से इस साल एक दिसंबर को जी20 समूह के अध्यक्ष का कार्यभार संभालेगा। लूला डी सिल्वा ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के हितों से जुड़े मुद्दों को आवाज देने के भारत के प्रयासों के लिए उसका आभार जताया।

Open in App
ठळक मुद्देब्राजील को मिली साल 2024 के लिए जी20 की मेजबानीपीएम मोदी ने पारंपरिक गैवल ब्राजील के राष्ट्रपति को सौंपाब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा ने भारत की सराहना की

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा को जी20 समूह की अध्यक्षता हस्तांतरित करते हुए पारंपरिक गैवल (एक प्रकार का हथौड़ा) सौंपा। इस मौके पर लूला डी सिल्वा ने उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं के हितों से जुड़े मुद्दों को आवाज देने के लिए भारत की सराहना की।

जी20 शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में मोदी ने ब्राजील को इस समूह की अध्यक्षता के लिए गैवल सौंपा और शुभकामनाएं दीं। ब्राजील आधिकारिक रूप से इस साल एक दिसंबर को जी20 समूह के अध्यक्ष का कार्यभार संभालेगा। लूला डी सिल्वा ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के हितों से जुड़े मुद्दों को आवाज देने के भारत के प्रयासों के लिए उसका आभार जताया।

लूला डी सिल्वा ने सामाजिक समावेशन, भूख के खिलाफ लड़ाई, ऊर्जा परिवर्तन और सतत विकास को जी20 की प्राथमिकताओं के रूप में सूचीबद्ध किया। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को अपनी राजनीतिक ताकत बरकरार रखने के लिए स्थायी और गैर-स्थायी सदस्यों के रूप में नये विकासशील देशों की आवश्यकता है। ब्राजील के राष्ट्रपति ने कहा, ‘हम विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में विकासशील देशों के लिए अधिक प्रतिनिधित्व चाहते हैं।’

बता दें कि 2023 के जी 20 शिखर सम्मेलन का आयोजन भारत ने सफलता पूर्वक किया। तमाम चुनौतियों के बावजूद भी भारत ने बड़ी कूटनीतिक जीत हासिल करते हुए रूस-यूक्रेन युद्ध पर काफी मतभेदों के बावजूद जी20 शिखर सम्मेलन में सर्वसम्मति से घोषणापत्र जारी किया। जी20 नेताओं के घोषणापत्र में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का जिक्र करने से परहेज किया गया और सभी देशों से एक-दूसरे की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का सम्मान करने के सिद्धांत का पालन करने का सामान्य आह्वान किया गया, जिसे मोटे तौर पर संघर्ष को लेकर पश्चिमी देशों के रुख में नरमी के तौर पर देखा जा रहा है। इसे लेकर भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साख भी बढ़ी है।

टॅग्स :जी20Brazilनरेंद्र मोदीNew Delhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारत अधिक खबरें

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें