लाइव न्यूज़ :

सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की हुई शुरुआत, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

By अनिल शर्मा | Updated: January 15, 2023 11:09 IST

पीएम मोदी ने कहा, आज तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को एक भव्य उपहार मिल रहा है। मैं दोनों राज्यों के लोगों को ट्रेन के लिए बहुत बहुत बधाई देता हूं।

Open in App
ठळक मुद्देये ट्रेन नए भारत के संकल्पों और सामर्थ्य का प्रतीक हैः पीएम मोदीरेल मंत्री के मुताबिक, इस ट्रेन को देश के इंजीनियर, डिजाइनर, टेक्नीशियन ने तैयार किया है।स ट्रेन में ध्वनि की मात्रा हवाई जहाज की तुलना में 100 गुणा कम हैः रेल मंत्री

हैदराबादः  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सिकंदराबाद को विशाखापत्तनम से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने कहा, 'आज तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को एक भव्य उपहार मिल रहा है। मैं दोनों राज्यों के लोगों को ट्रेन के लिए बहुत बहुत बधाई देता हूं।'

पीएम ने कहा, 'वंदे भारत ट्रेन की एक और विशेषता है। ये ट्रेन नए भारत के संकल्पों और सामर्थ्य का प्रतीक है। ये उस भारत का प्रतीक है जो तेज़ बदलाव के रास्ते पर है। ऐसा भारत जो अपने सपनों और अकाक्षाओं को लेकर अधीर है। ऐसा भारत जो तेजी से चलकर अपने लक्ष्यों तक पहुंचना चाहता है।'

पीएम ने अपने संबोधन में आगे कहा, 8 साल पहले तक हमने देखा है कि किस प्रकार भारतीय रेल को लेकर निराशा ही देखने सुनने को मिलती थी। सुस्त रफ्तार, गंदगी का अंबार, टिकट बुकिंग से जुड़ी शिकायतें, आए दिन होती दुर्घटनाएं देख कर देश के लोगों ने मान लिया था कि भारतीय रेल में सुधार असंभव है।

वंदे भारत की उपयोगिता का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 'वंदे भारत एक्सप्रेस से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बहुत लाभ होगा। इस ट्रेन से सिकंदराबाद और विशाखापट्टनम के बीच लगने वाला समय भी अब कम हो जाएगा। ये ट्रेन एक तरह से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की साझा संस्कृति और साझा विरासत को जोड़ने वाली है।'

उन्होंने आगे कहा कि 'आज सेना दिवस भी है। अपनी सेना पर देश के हर नागरिक को गर्व है। इस समय पोंगल, माघ बीहू, मकर संक्राति, उत्तरायन का भी उत्साह दिखाई दे रहा है।' 

गौरतलब है कि वंदे भारत एक्‍सप्रेस पूरी तरह से भारत में निर्मित है और आधुनिक सुविधाओं से युक्‍त है। इस एक्‍सप्रेस में, स्वदेश में ही निर्मित कवच सुविधा भी है जो रेलगाड़ियों को टकराने से बचाती है।

रेल मंत्री के मुताबिक, इस ट्रेन को देश के इंजीनियर, डिजाइनर, टेक्नीशियन ने तैयार किया है। इस ट्रेन में ध्वनि की मात्रा हवाई जहाज की तुलना में 100 गुणा कम है, ये इंजीनियरों के लिए गर्व की बात है। रेलवे और देश का विकास राजनीति से ऊपर है। जहां भी केंद्र की जरूरत पड़ेगी केंद्र फंड देगी।

टॅग्स :तेलंगानाVande Bharat Express
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

भारततेलंगाना में इंजीनियरों को 7 लाख रुपये, सफाई कर्मचारियों को मिलेंगे 2 लाख रुपये महीने, राज्य सरकार ने सैलरी स्ट्रक्चर में किया बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष