लाइव न्यूज़ :

सरकारी खजाने से अपने भोजन पर 1 रुपया भी नहीं खर्च करते हैं PM Modi , खुद के पैसे से खाते है खाना, RTI में हुआ चौंकाने वाले खुलासे

By आजाद खान | Updated: August 31, 2022 19:07 IST

प्रधानमंत्री कार्यालय के केंद्रीय अवर सचिव बिनोद बिहारी सिंह ने बताया कि पीएम मोदी के भोजन के लिए सरकारी खजाने से एक भी पैसा खर्च नहीं होता है। उन्होंने बताया कि वे अपने खाने का खर्च खुद उठाते है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम के खाने को लेकर एक आरटीआई में चौंकाने वाले खुलासे हुए है। इसमें यह बताया गया है कि पीएम मोदी अपने खाने पर सरकारी खजाना कितना खर्च करते है। यही नहीं इस आरटीआई में पीएम आवास और उनकी गाड़ियों के बारे में भी बताया गया है।

PM Modi Food Expenditure RTI: पीएम मोदी सरकारी पैसे से नहीं बल्कि अपने पैसे से खाना खाते है, इस बात का खुलासा एक आरटीआइ (RTI) के जरिए हुई है। इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के केंद्रीय अवर सचिव बिनोद बिहारी सिंह ने दी है। 

सिंह ने इस आरटीआई के जवाब में यह भी बताया कि पीएम के आवास और गाड़ियों के देखरेख कौन करता है। इस आरटीआई में पीएम मोदी के वेतन के बारे में बताया गया है। 

इस आरटीआई में क्या खुलासा हुआ है

पीएम मोदी को लेकर एक आरटीआई फाइल की गई थी जिसमें उनके खाने-पीने, वाहन और वेतन के बारे में पूछा गया था। इस आरटीआई का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय के केंद्रीय अवर सचिव बिनोद बिहारी सिंह ने बताया कि पीएम मोदी के खान-पान पर एक रूपया भी सरकारी खजाना से खर्च नहीं होता है। वे अपने खाने के खर्चे खुद उठाते है।

 

 

यही नहीं सिंह ने यह भी बताया कि पीएम आवास का देखरेख केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के द्वारा किया जाता है। साथ ही उनकी गाड़ियों के देखरेख का जिम्मा एसपीजी (SPG) को दिया गया है।

आपको बता दें कि संसद पहुंचे नेताओं को सरकार के तरफ से कई सुविधाएं दी जाती है। उन पर होने वाली खर्च सरकारी खजाने से होती है। ऐसे में पीएम मोदी यह खर्चे खुद उठाते है।

इस आरटीआई में उनके वेतन के बारे में भी पूछा गया था लेकिन इस पर केवल हवाला देते हुए वेतनवृद्धि नियमानुसार किए जाने की जानकारी दी गई है।

29 रुपए का खाया था संसद में खाना

2014 में पीएम बनने के बाद पीएम मोदी ने संसद भवन के कैंटीन में खाना खाया था। दरअसल, मार्च 2015 को बजट सत्र के दौरान वे संसद भवन के कैंटीन में गए थे और वहां शाकाहारी भोजन खाया था। इसके लिए वे कैंटीन में 29 रुपए दिए थे। हालांकि अब उस कैंटीन में उस थाली की कीमत 100 रुपए हो गई है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल