लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी और यूरोपीय संघ प्रमुख ने की फोन पर बातचीत, इस मुद्दे पर हुई चर्चा

By भाषा | Updated: December 22, 2019 09:01 IST

प्रधानमंत्री कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान के अनुसार मोदी ने मिशेल को यूरोपीय संघ के अध्यक्ष का पद संभालने पर बधाई थी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री ने मिशेल के कार्यकाल में भारत और यूरोपीय संघ की साझेदारी और मजबूत होने का आश्वासन भी व्यक्त किया।‘‘ दोनों नेता अगले भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन का आयोजन अगले साल की शुरुआत में ब्रसेल्स में करने पर सहमत हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूरोपीय संघ के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने शनिवार को फोन पर बातचीत की और अगले भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन का आयोजन 2020 की शुरुआत में करने का निर्णय लिया। प्रधानमंत्री कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान के अनुसार मोदी ने मिशेल को यूरोपीय संघ के अध्यक्ष का पद संभालने पर बधाई थी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री ने मिशेल के कार्यकाल में भारत और यूरोपीय संघ की साझेदारी और मजबूत होने का आश्वासन भी व्यक्त किया। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर न्यूयॉर्क में उनके साथ अपनी बैठक का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि भारत आपसी हित के मुद्दों पर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें द्विपक्षीय व्यापार एवं निवेश समझौते (बीटीआईए), कनेक्टिविटी साझेदारी, यूरोपोल आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन शामिल हैं।

बयान में कहा, ‘‘ दोनों नेता अगले भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन का आयोजन अगले साल की शुरुआत में ब्रसेल्स में करने पर सहमत हुए। इस संबंध में राजनयिक माध्यमों के जरिए तारीखों का एलान किया जाएगा।’’

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी