लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने मजदूरों को घर के करीब नौकरी के लिए तकनीक आधारित समाधान की वकालत की

By भाषा | Updated: July 23, 2020 00:45 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कभी कभी ऐसा भी होता कि लोगों को कोई विशेष नौकरी चाहिए वो उसे उपलब्ध नहीं होता और दूसरी तरफ वो लोग होते हैं जो सक्षम तो होते हैं लेकिन उन्हें मन मुताबिक मौके नहीं मिलते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यदि अध्ययन कराया जाए तो पता चलेगा कि अधिकांश कर्मचारी अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देना पसंद करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में कई ऐसे लोग मिलेंगे जो अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए ऋण लिए हुए हैं।

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मजदूरों को उनके घर के आसपास ही नौकरी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तकनीक आधारित समाधान की वकालत की है। उनके मुताबिक इससे नियोक्ताओं को भी आसानी से कुशल कामगार मिल सकेंगे।

नौकरशाहों और विशेषज्ञों से एक संवाद के दौरान प्रधानमंत्री ने यह सुझाव भी दिया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान किसी क्षेत्र विशेष में नए उद्योग की स्थापना की योजना के मद्देनजर अपने यहां चल रहे पाठ्यक्रमों में बदलाव भी ला सकते हैं ताकि युवाओं को प्रशिक्षित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को आठ-दस वर्षों तक नया रोजगार सुनिश्चित किया जा सकता है। प्रधानमंत्री का यह संवाद मंगलवार को हुआ था, जिसका वीडियो नीति आयोग ने बुधवार को साझा किया। उन्होंने कहा कि लोग, खासकर वो जो शारीरिक परिश्रम वाले कामों से जुड़े हुए हैं, वे अपने घरों के नजदीक रोजगार को तरजीह देंगे।

उन्होंने सुझाव दिया कि नियोक्ता आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल से कुशल श्रम बल हासिल कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि व्यवसायों का मूल्यांकन इस आधार पर भी हो सकता है कि वे अपने कर्मचारियों को उनके बच्चों की शिक्षा के अलावा और किस प्रकार की सुविधाएं दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखा जाना चाहिए और उनसे पूछा जाना चाहिए कि वे भविष्य में क्या करना चाहते हैं। मोदी ने उदाहरण देते हुए कहा कि मिस्त्री चाहेगा कि वे गाड़ी चलाना सीखे ताकि वह टैक्सी खरीदे और अपनी आय में वृद्धि करे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कभी कभी ऐसा भी होता कि लोगों को कोई विशेष नौकरी चाहिए वो उसे उपलब्ध नहीं होता और दूसरी तरफ वो लोग होते हैं जो सक्षम तो होते हैं लेकिन उन्हें मन मुताबिक मौके नहीं मिलते। उन्होंने कहा कि यदि अध्ययन कराया जाए तो पता चलेगा कि अधिकांश कर्मचारी अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देना पसंद करेंगे। कई ऐसे लोग मिलेंगे जो अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए ऋण लिए हुए हैं।

उन्होंने श्रम शक्ति के ‘‘ग्लोबल मैपिंग’’का भी सुझाव दिया और कहा कि कई देशों को विज्ञान और गणित के अच्छे शिक्षकों की आवश्यकता है तो कई देशों को नर्सों की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस देश में स्किल की आवश्यकता है, यदि उस देश की भाषा का भी ज्ञान हो तो इससे बहुत मदद मिलती है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारत अधिक खबरें

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें