लाइव न्यूज़ :

PM Kisan Yojana: जल्द जारी हो सकती है 15वीं किस्त, फटाफट चेक करें लाभार्थी सूची में अपना नाम

By अंजली चौहान | Updated: October 13, 2023 13:59 IST

पीएम किसान योजना के तहत, सरकार देश के सभी भूमिधारक किसान परिवारों को उनकी कृषि, वित्तीय और साथ ही घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मदद करने के लिए आय सहायता प्रदान करती है। पात्र भूमि मालिक किसान परिवारों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता मिलती है, जिसका भुगतान 2,000 रुपये की तीन किस्तों में किया जाता है।

Open in App

PM Kisan Yojana: देश के किसानों के हित को ध्यान रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। इस बार पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त जारी की जाएगी जिसका इंतजार किसान कर रहे हैं।

15वीं किस्त के खाते में आने से पहले किसानों को लाभार्थी सूची में अपना नाम देखना जरूरी है जिन लोगों ने अभी तक लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक नहीं किया है वह जल्द इस काम को पूरी कर लें। 

कब आ सकती है 15वीं किस्त

देश में इसी साल के अंत में कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में उससे पहले किसानों के खाते में रकम आने की उम्मीद है।मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसी साल के नंवबर महीने में किसानों के लिए 15वीं किस्त जारी हो सकती है।

हालांकि, गौर करने वाली बात ये हैं कि सरकार की ओर से किसी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सही तारीख जानने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर चेक करना किसानों के लिए लाभकारी है।

नई लाभार्थी सूची में अपना नाम जांचने का आसान तरीका 

1- सबसे पहले आपको pmkisan.gov.in पर जाना होगा।

2- होम पेज पर 'फार्मर्स कॉर्नर' सेक्शन के तहत 'लाभार्थी स्थिति' विकल्प चुनें।

3- अब अपना पंजीकृत आधार संख्या या बैंक खाता संख्या दर्ज करें।

4- 'डेटा प्राप्त करें' पर क्लिक करें।

5- किस्त की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी। 

बता दें कि 2000 रुपये की नवीनतम किस्त प्राप्त करने के लिए, किसानों को अपने आधार को अपने पीएम किसान खातों से लिंक करना होगा क्योंकि अब सभी लाभार्थियों के लिए पीएम किसान वेबसाइट पर ईकेवाईसी अपडेट करना अनिवार्य है।

टॅग्स :Farmersमनीभारतमोदी सरकारmodi government
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं