लाइव न्यूज़ :

PM Kisan Samman Nidhi Scheme: 20000 करोड़ रुपये की पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त जारी, 9.26 करोड़ लाभार्थी को फायदा, ऐसे करें चेक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 18, 2024 17:30 IST

PM Kisan Samman Nidhi Scheme: साल 2019 में शुरू की गई पीएम-किसान एक प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) पहल है। तीन समान किस्तों में 6,000 रुपये की वार्षिक राशि प्राप्त होती है।

Open in App
ठळक मुद्देPM Kisan Samman Nidhi Scheme: मोदी स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के 30000 से अधिक सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया।PM Kisan Samman Nidhi Scheme: 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की पीएम-किसान योजना जारी किया। PM Kisan Samman Nidhi Scheme: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि क्षेत्र के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

PM Kisan Samman Nidhi Scheme: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार सत्ता संभालने के बाद पहली बार 18 जून को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया। पीएम पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी किया। देश भर के 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों के लिए 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की पीएम-किसान योजना जारी किया। मोदी स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के 30000 से अधिक सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया।

पीएम किसान सम्मान सम्मेलन में भाग लिया और दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखेंगे और काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा और दर्शन भी किया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि क्षेत्र के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। चौहान ने कहा कि पिछले दो कार्यकालों में कृषि हमेशा से ही प्रधानमंत्री मोदी की प्राथमिकता रही है। उन्होंने किसानों के हित में कई अहम फैसले लिए।

प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मोदी जी ने सबसे पहले पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करने से जुड़ी फाइल पर हस्ताक्षर किए। साल 2019 में शुरू की गई पीएम-किसान एक प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) पहल है। इसके तहत लाभार्थी किसानों को उनकी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए तीन समान किस्तों में 6,000 रुपये की वार्षिक राशि प्राप्त होती है।

चौहान ने कहा कि योजना की शुरुआत के बाद से केंद्र ने देश भर में 11 करोड़ से अधिक किसानों को 3.04 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की है। कृषि मंत्री ने कृषि सखी योजना पर भी प्रकाश डाला, जो ग्रामीण विकास मंत्रालय के साथ एक सहयोगात्मक प्रयास है। इस योजना का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों की 90,000 महिलाओं को अर्ध-विस्तार कृषि श्रमिकों के रूप में प्रशिक्षित करना है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवाराणसीउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथBJPशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए