लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री सात साल से एक ही भाषण दे रहे, जमीन पर कुछ भी नहीं हुआ : कांग्रेस

By भाषा | Updated: August 15, 2021 15:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अगस्त कांग्रेस ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषणों में केवल योजनाओं की घोषणा करने और उन्हें लागू नहीं करने का आरोप लगाया। विपक्षी दल ने उन तीन कृषि कानूनों को वापस नहीं लेने के लिए भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधा जिनके खिलाफ किसान विरोध कर रहे हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सात साल से देश प्रधानमंत्री के ‘एक ही भाषण’ को सुन रहा है, लेकिन छोटे किसानों सहित किसी भी पीड़ित वर्ग के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता दिवस भाषण के बाद खड़गे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह नयी योजनाओं की घोषणा करते हैं लेकिन इन्हें न तो लागू किया जाता है और न ही धरातल पर ये योजनाएं दिखती हैं। वह बहुत सी बातें कहते हैं लेकिन उनका पालन कभी नहीं करते हैं। अब तीन नए कृषि कानून लाकर उन्होंने किसानों को तबाह कर दिया है।’’

खड़गे ने प्रधानमंत्री द्वारा छोटे किसानों और विकास के मुद्दों पर पूर्ववर्ती सरकारों को निशाना बनाए जाने पर भी आपत्ति जताते हुए कहा कि लाल किले की प्राचीर से कांग्रेस की बार-बार आलोचना करते रहने से देश प्रगति नहीं करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने इस देश के लिए अपने कार्यकाल के दौरान किसानों के वास्ते सिंचाई व्यवस्था उपलब्ध कराने जैसे बहुत से काम किए हैं। मनमोहन सिंह जी और सोनिया गांधी जी ने संप्रग (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) के सत्ता में रहने पर किसानों का कर्ज माफ किया।’’

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी बुनियादी ढांचा क्षेत्र में 100 लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा को लेकर प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दो साल पहले भी यही हुआ था। सुरजेवाला ने 2019 में स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री के भाषण की एक खबर पोस्ट करते हुए कहा, ‘‘15 अगस्त, 2019 को दो साल हो गए। सौ लाख करोड़ का आंकड़ा तो बदल लेते।’’

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन होता अगर प्रधानमंत्री ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की होती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत