लाइव न्यूज़ :

दुबई से भारत आ रहे विमानों की टक्कर होने से बची, UAE से DGCA ने मांगी जांच रिपोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 15, 2022 09:29 IST

नागर विमानन महानिदेशालय ने संयुक्त अरब अमीरात के विमानन नियामक से नौ जनवरी की उस घटना की जांच रिपोर्ट साझा करने को कहा है जिसमें भारत आ रहे एमिरेट्स एयरलाइन के दो यात्री विमानों की दुबई हवाईअड्डे पर टक्कर होने से बची थी। उक्त घटना में हवाईअड्डे से उड़ान भरने के दौरान दोनों विमान एक ही रनवे पर आ गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देएमिरेट्स के दो विमानों के बीच नौ जनवरी को टक्कर होते-होते बची थी।यूएई की जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी से डीजीसीए ने इस घटना को लेकर उसकी जांच की रिपोर्ट शेयर करने को कहा है।

नई दिल्ली: संयुक्त अरब अमीरात के विमानन नियामक से नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने नौ जनवरी की उस घटना की जांच रिपोर्ट शेयर करने को कहा है जिसमें भारत आ रहे एमिरेट्स एयरलाइन के दो यात्री विमानों की दुबई हवाईअड्डे पर टक्कर होने से बची थी। बता दें कि हाल ही में हुई इस घटना में दोनों विमान हवाईअड्डे से उड़ान भरने के दौरान एक ही रनवे पर आ गए थे।

यूएई की जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी (जीसीएए) से डीजीसीए ने इस घटना को लेकर उसकी जांच की रिपोर्ट शेयर करने को कहा है। वहीं, इस मामले पर पीटीआई-भाषा से शुक्रवार को डीजीसीए प्रमुख अरूण कुमार ने शुक्रवार को कहा, "दोनों विमान उनके यहां पंजीकृत विमान हैं और घटना उनके हवाईअड्डे पर हुई इसलिए अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (आईसीएओ) के मुताबिक घटना की जांच भी उनके द्वारा की जाएगी। हालांकि हमने उनसे जांच रिपोर्ट साझा करने को कहा है।" 

सूत्रों ने बताया कि एमिरेट्स के दो विमानों के बीच नौ जनवरी को टक्कर होते-होते बची थी। ये विमान थे दुबई-हैदराबाद की उड़ान संख्या ईके-524 और दुबई-बेंगलुरु उड़ान संख्या ईके-568। ईके-524 उड़ान भरने के लिए तैयार था जब दूसरा विमान उसी रनवे पर आ गया। इस स्थिति में हवाई यातायात नियंत्रक ने ईके-524 को उड़ान भरने से रोक दिया था। सूत्रों ने बताया कि ईके-524 को रात के वक्त 9.45 पर उड़ान भरनी थी जबकि ईके-568 के रवाना होने का वक्त रात नौ बजकर 50 मिनट था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

टॅग्स :DGCAUAEDirectorate General of Civil Aviation
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारविमान ईंधन की कीमत बढ़ाकर रिकॉर्ड 2,07,341.22 रुपये प्रति किली, जानें जेब पर असर

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो