लाइव न्यूज़ :

अर्थव्यवस्था में मंदी के सवाल पर बोले पीयूष गोयल, 2014 में हमे विरासत में खराब इकोनॉमी मिली, लेकिन भारत का भविष्य उज्ज्वल है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2019 17:39 IST

रेलवे की माली हालत पर पीयूष गोयल ने कहा रेलवे देश की जनता की सुविधाएं बढ़ाने में लगी है। मुफ्त में वाई-फाई दी जा रही है। सुरक्षा बढ़ाने में खर्च हो रहा है। ढाई गुणा निवेश रेलवे में हुआ है। 

Open in App
ठळक मुद्दे नागरिकता संशोधन बिल पर पीयूष गोयल ने कहा, देश के एक भी मुसलमान को नुकसान नहीं होगा।अर्थव्यवस्था को लेकर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड-2019 में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अर्थव्यवस्था में मंदी के सवाल पर कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था का भविष्य उज्ज्वल है। कोई भी ताकत भारत को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती है। भारत का भविष्य अच्छा होने वाला है। अर्थव्यवस्था को लेकर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2014 में हमे विरासत में खराब इकोनॉमी मिली थी। जीडीपी की हालत खराब थी। इसके बावजूद हम तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था हैं। आज हमारी सरकार ने उसको मजबूत बनाया है। 

रेलवे की माली हालत पर पीयूष गोयल ने कहा कि 7वें वेतन आयोग के चलते 22 हजार करोड़ खर्च बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि रेलवे देश की जनता की सुविधाएं बढ़ाने में लगी है। मुफ्त में वाई-फाई दी जा रही है। सुरक्षा बढ़ाने में खर्च हो रहा है। ढाई गुणा निवेश रेलवे में हुआ है। 

 नागरिकता संशोधन बिल पर पीयूष गोयल ने कहा, देश के एक भी मुसलमान को नुकसान नहीं होगा। आप बताइए कौन से मुस्लिम परिवार को नुकसान हुआ है। ये बस कुछ लोगों का एजेंडा है। ये लोग अपना वोटबैंक देख रहे हैं। पीयूष गोयल ने कहा कि किसी मुस्लिम परिवार को इस देश में नुकसान नहीं हुआ है, कुछ दलों का एजेंडा है कि मुसलमानों को पिछड़ा रखे। उन्हें बोलने नहीं दिया जाता। हमारी सरकार ने किसी भी धर्म को छोटा और बड़ा नहीं समझा है। 

जानें लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड के बारे में

संसद के दोनों सदनों में अपनी उत्कृष्ठ सेवाएं देने वाले चुनिंदा सांसदों को सम्मानित करने के लिए लोकमत समाचार पत्र समूह द्वारा हर वर्ष की तरह लोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह 2019 का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मान उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू द्वारा आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ, नई दिल्ली में दिए जाएंगे। इस समारोह में लोकसभा और राज्यसभा के चार-चार चुनिंदा सांसदों को सम्मानित किया जाएगा। जिनका चयन शरद पवार की अध्यक्षता वाली 9 सदस्यीय चयन समिति द्वारा किया गया है।

जिन श्रेणियों में पुरस्कार दिया जाना है उनमें लोकसभा और राज्यसभा से लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ सांसद, सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद और प्रथम बार संसद पहुंची सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद को सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह से पूर्व दोपहर 2 बजे से आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के भीम सभागार में ही कॉनक्लेव का आयोजन किया गया। जिसका विषय है 'भारतीय राजनीति में क्षेत्रीय दलों की भूमिका'। 

इस विषय पर विचार रखने के लिए कांग्रेस सांसद शशि थरूर, एआईएमआईएम के अध्यक्ष सांसद असदुद्दीन ओवैसी एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के नाम शामिल हैं। लोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह वर्ष-2017 में प्रारंभ किया गया था।  जिसके बाद से लगातार इस समारोह का आयोजन किया जाता रहा है।

टॅग्स :पीयूष गोयललोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्सइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए