लाइव न्यूज़ :

पीयूष गोयल ने पत्रकार को दिया रेल मंत्री बनने का ऑफर, जर्नलिस्ट ने गिनाई थीं खामियां

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 12, 2018 09:07 IST

रेल मंत्री पीयूष गोयल हमेशा ही विवादों से दूर रहते हैं, लेकिन आज कल वह सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल हाल ही में उन्होंने चार साल में रेलवे की उपलब्धियों को प्रेस कांप्रेंस के जरिए पेश किया।

Open in App

नई दिल्ली, 12 जून: रेल मंत्री पीयूष गोयल हमेशा ही विवादों से दूर रहते हैं, लेकिन आज कल वह सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल हाल ही में उन्होंने चार साल में रेलवे की उपलब्धियों को प्रेस कांप्रेंस के जरिए पेश किया। जहां एक पत्रकार ने उनको रेलवे की समस्याओं को दूर करने के लिए तमाम सुझावों से संबंधित पत्र उन्हें सौंपा।

 बोले वित्तमंत्री पीयूष गोयल, सार्वजनिक क्षेत्र के सभी 21 बैंकों के साथ मुस्तैदी के साथ खड़ी है सरकार 

इस पर पीयूष गोयल ने मजाकिया अंदाज में इसका जवाब पेश किया। उन्होंने पत्रकार को एक ऑफर दिया, यह ऑफर था एक दिन के लिए रेल मंत्री बनने का। खबर के अनुसार पीयूष गोयल ने कहा कि फिल्म नायक की तरह एक दिन आप मेरी जगह लो और खुद नियम-कायदों को लागू करो। रेल मंत्री ने यह बात सिर्फ मजाक में नहीं कही, बल्कि रेल बोर्ड चेयरमैन को इस तरह का एक मॉक इवेंट भी आयोजित करने को कहा, ताकि हर किसी का मनोरंजन हो सके। 

इसके बाद उन्होंने कहा कि वह उसके सुझावों पर जरुर गौर करेंगे। ऐसा पहली बार हुआ है जब गोयल ने इस तरह से मजाकिया अंदाज में किसी बात का जवाब दिया हो। खबर के अनुसार बीते दो महीने से ट्रेनों के देरी से रेलवे को आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा है। कुछ ट्रेनों ने 50-50 घंटे देरी का रिकॉर्ड बनाया।

 मोदी कैबिनेट में अचानक फेरबदल, पीयूष गोयल नए वित्त मंत्री, स्मृति से छिना सूचना प्रसारण मंत्रालय

समय से चलने के लिए राजधानी सुपरफास्ट जैसी ट्रेनों की पहचान रही,मगर वह भी देरी का शिकार कई मौकों पर होती रहीं। हालांकि हाल ही में हुई एक बैठक में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस तर्क को मानने से इन्कार करते हुए कहा कि ट्रेनों के संचालन में देरी के पीछे मरम्मत की बात करना सिर्फ बहाना है। उन्होंने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को साफ हिदायत दी थी कि अगर उन्होंने ट्रेनों का समय से संचालन नहीं कराया तो उनके प्रमोशन रोक दिए जाएंगे।

टॅग्स :पीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारतयुद्ध से निर्मित निर्यात चुनौतियों से निपटना आसान नहीं

कारोबारUS-India Trade Deal: संतुलन साधने का प्रयास है अमेरिकी समझौता

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम