पायलट आज जाएंगे उत्तर प्रदेश के सीतापुर
By भाषा | Updated: October 6, 2021 09:21 IST2021-10-06T09:21:53+5:302021-10-06T09:21:53+5:30

पायलट आज जाएंगे उत्तर प्रदेश के सीतापुर
जयपुर, छह अक्टूबर राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट बुधवार को उत्तर प्रदेश के सीतापुर जाएंगे।
सूत्रों ने बताया कि पायलट हवाई मार्ग से दिल्ली पहुंचेंगे, उसके बाद सड़क मार्ग से गाजीपुर बार्डर व उत्तर प्रदेश के सीतापुर और लखीमपुर खीरी जाएंगे।
लखीमपुर खीरी में किसान आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा में चार किसानों सहित आठ लोगों को मौत हुई है। लखीमपुर खीरी जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को सीतापुर में हिरासत में लिया गया था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।