लाइव न्यूज़ :

विशेषज्ञ समिति ने फाइजर के कोविड-19 टीके को अनुमति नहीं देने की सिफारिश की थी : अधिकारी

By भाषा | Updated: February 5, 2021 18:43 IST

Open in App

(परिवर्तित स्लग से)

नयी दिल्ली, पांच फरवरी भारत में कोविड-19 के अपने टीके के आपात इस्तेमाल की अनुमति के लिए दवा कंपनी फाइजर ने अपना आवेदन वापस लेने की घोषणा की है। इससे दो दिन पहले देश के औषधि नियामक की एक विशषज्ञ समिति ने इस चरण में कंपनी के टीके को ऐसी मंजूरी देने के खिलाफ सिफारिश की थी। अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

फाइजर ने शुक्रवार को कहा कि उसने भारत में कोविड-19 टीका के आपात इस्तेमाल के लिए अपना आवेदन वापस लेने का फैसला किया है।

ब्रिटेन और बहरीन में जरूरी मंजूरी हासिल करने के बाद फाइजर ऐसी पहली कंपनी थी जिसने कोविड-19 के अपने टीके के लिए पांच दिसंबर को भारत के औषधि महानियंत्रक (डीजीसीआई) से अनुमति मांगी थी।

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने तीन फरवरी को फाइजर के आवेदन पर विचार-विमर्श किया था।

एक अधिकारी ने कहा कि दवा कंपनी ने समिति के सामने कोविड-19 से बचाव के लिए अपने एमआरएनए आधारित टीका ‘बीएनटी162बी’ के आपात इस्तेमाल के लिए अपना प्रस्ताव प्रस्तुत किया था।

एसईसी की सिफारिशों में कहा गया, ‘‘समिति ने कहा कि टीका उपलब्ध कराए जाने के बाद पक्षाघात, एनाफिलेक्सिस और अन्य दुष्प्रभाव के मामले सामने आये थे और मृत्यु के मामलों की जांच की जा रही है।’’

इसमें कहा गया, ‘‘कंपनी ने भारतीय आबादी के हिसाब से सुरक्षा और प्रतिरक्षा संबंधी आंकड़ा तैयार करने का भी कोई प्रस्ताव नहीं दिया। विस्तृत विचार-विमर्श के बाद समिति ने इस चरण में देश में आपात इस्तेमाल की सिफारिश नहीं की।’’

भारत में फिलहाल दो टीके- सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित ‘कोविशील्ड’ और भारत बायोटेक के ‘कोवैक्सीन’ को सीमित आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति दी गयी है।

फाइजर कंपनी के एक प्रवक्ता ने बयान में कहा कि कोविड-19 टीके के आपात स्थिति में इस्तेमाल की अनुमति के संबंध में कंपनी ने एसईसी बैठक में भागीदारी की थी।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बैठक में विचार-विमर्श और नियामक के लिए जरूरी अतिरिक्त सूचनाओं के मद्देनजर हमने इस वक्त अपना आवेदन वापस लेने का फैसला किया।’’

बयान में कहा गया कि फाइजर प्राधिकार के साथ बातचीत जारी रखेगी और निकट भविष्य में अतिरिक्त सूचना मुहैया होने पर वह मंजूरी के लिए फिर से अपना आवेदन देगी।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक फाइजर ने दिसंबर 2020 में औषधि नियामक को अपना आवेदन देकर भारत में बिक्री और वितरण के लिए टीका के आयात की अनुमति मांगी थी। इसके अलावा उसने नयी औषधि और क्लिनिकल ट्रायल नियम, 2019 के तहत विशेष प्रावधानों के अनुरूप भारतीय आबादी पर प्रायोगिक परीक्षण से छूट की भी मांग की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?